newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Super Dancer Chapter 4: सुपर डांसर चैप्टर 4 से बाहर हुईं शिल्पा शेट्टी? इस हफ्ते रितेश और जेनेलिया करेंगे शो को जज

Super Dancer Chapter 4: जब मेकर्स ने रितेश और जेनेलिया को सुपर डांसर के लिए अप्रोच किया गया। तो उन्होंने बिना देरी किए तुरंत इस शो के लिए हां कर दी थी। वे दोनों इस शो को पसंद करते हैं, इसलिए जब उनके पास यह ऑफर आया तो वे तुरंत राज़ी हो गए। कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में यह दोनों पति पत्नी की जोड़ी मंच पर अपने डांसिंग का तड़का लगाएगी।

नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी के आरोप में न्यायिक हिरासत में गए राज कुंद्रा की सजा आज खतेम होने वाली है। इस मामले में आगे का फैसला अब कोर्ट के हाथ में है। राज कुंद्रा को आज सजा मिलेगी या रिहाई इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन पुलिस क हाथ लगे सारे सबूत राज कुंद्रा के खिलाफ ही है। वहीं राज कुंद्रा केस का असर अब शिल्पा शेट्टी करियर पर देखा जा रहा है। हालांकि हाल ही में शिल्पा की मूवी हंगामा 2 रिलीज हुई है। लेकिन अब उनके सुपर डांसर चैप्टर 4 से निकालने की अटकलें तेज हो गई हैं।

super dancer 3 1

दरअसल राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर से गायब हो गई हैं। हालांकि उनकी गैरहाजिरी में करिश्मा कपूर ने उनकी जगह तीसरे जज की जिम्मेद्दारी निभाई थी। वहीं अब खबर यह भी सामने आ रही है कि आने वाले वीकेंड शो में भी शिल्पा शेट्टी इस शो में नज़र नहीं आएंगी। इस हफ्ते उनकी जगह रितेश और जेनेलिया देशमुख जज की भूमिका निभाएंगे। इनके साथ गीता कपूर और अनुराग बसु भी बतौर जज दिखेंगे।

shilpa-shetty-super-dancer-2-

बता दें कि जब मेकर्स ने रितेश और जेनेलिया को सुपर डांसर के लिए अप्रोच किया गया। तो उन्होंने बिना देरी किए तुरंत इस शो के लिए हां कर दी थी। वे दोनों इस शो को पसंद करते हैं, इसलिए जब उनके पास यह ऑफर आया तो वे तुरंत राज़ी हो गए। कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में यह दोनों पति पत्नी की जोड़ी मंच पर अपने डांसिंग का तड़का लगाएगी।

चैनल के साथ नहीं किया कम्युनिकेशन

बता दें कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी ने अपने घर से बिल्कुल भी बाहर कदम नहीं रखा है। शिल्पा शेट्टी ने सोनी टीवी के साथ भी पिछले कुछ दिनों से कोई कम्युनिकेशन नहीं किया है। इसलिए ‘शो मस्ट गो ऑन’ कहते हुए मेकर्स ने मेहमान जज और गीता कपूर-अनुराग बसु के साथ शो को आगे बढ़ा रहे हैं।

super dance

शिल्पा शेट्टी की वापसी!

मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि शिल्पा शेट्टी का इस सीजन में लौट कर आना काफी मुश्किल है। राज कुंद्रा का मामला तो वहीं दूसरी तरफ दर्शकों की मांग देखते हुए हो सकता है कि शिल्पा शेट्टी अगले सीजन से वापसी करें।