newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Sussanne Khan: सुजैन खान का 44वां जन्मदिन आज, अपने एक्स पति की गर्लफ्रेंड से शेयर करती हैं खास बॉन्ड

Happy Birthday Sussanne Khan: वहीं सुजैन के भाई जायद खान भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। सुजैन की शादी भी बॉलीवुड घराने में हुई थी। सुजैन के पति ऋतिक रोशन भी बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। वहीं ऋतिक रोशन के पिता और सुजैन के सुसुर भी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर हैं। आइए सुजैन के जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। सुजैन खान बॉलीवुड की उन पत्नियों में से एक है जो भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन लाइमलाइट में खूब रहती हैं। सुजैन खान बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी हैं। सुजैन खान आज यानी 26 अक्टूबर 1978 को मुंबई में हुआ था। सुजैन आज अपना 44वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। सुजैन खान की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। सुजैन अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। सुजैन खान के पिता संजय खान भी एक मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इनकी माता जरीन खान हैं। वहीं सुजैन के भाई जायद खान भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत अजमा चुके हैं। सुजैन की शादी भी बॉलीवुड घराने में हुई थी। सुजैन के पति ऋतिक रोशन भी बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। वहीं ऋतिक रोशन के पिता और सुजैन के सुसुर भी बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर हैं। आइए सुजैन के जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

सुजैन का करियर

सुजैन खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं, इन्होंने इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। इनके करियर की शुरूआत साल 1996 में हुई थी। सुजैन ने कई ब्रैंड और ई-कॉमर्स साइट के लिए भी काम किया था। बॉलीवुड से ताल्लुक न रखने के बावजूद भी सुजैन अपने ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हम आपको बता दें कि सुजैन और ऋतिक रोशन के 2 बेटे हैं। इनके दोनों बेटों को नाम ऋहान और ऋधान हैं।

सुजैन और ऋतिक का रिश्ता

सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने एक दूसरे को चार सालों तक डेट किया था उसके बाद दोनों कपल साल 2000 में शादी के बंधन में बंध गए थे। उसके बाद दोनों के रिश्ते के बीच काफी अनबन होती थी जिसके बाद दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया था। हालांकि, अब सुजैन खान एक्टर और मॉडल अर्सल गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों कपल को कई बार पार्टियों में भी साथ देखा गया हैं। वहीं ऋतिक रोशन सबा अजाद को डेट कर रहे हैं। और सबा और सुजैन एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त हैं।