newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhasker : भारत के खिलाफ बोलने वाली स्वरा भास्कर ने इस एक्टर को किया ब्लॉक, अभिनेता ने रोते हुए शेयर किया मीम

Swara Bhasker : भारत के खिलाफ बोलने वाली स्वरा भास्कर ने इस एक्टर को किया ब्लॉक, अभिनेता ने रोते हुए शेयर किया मीम , रणवीर अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर विवादों में आ जाते हैं और अब उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक मीम शेयर करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन्हें ट्वीटर पर ब्लॉक कर दिया है।

नई दिल्ली। रणवीर शौरी हिंदी फिल्म जगत के सितारे हैं जो ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में दिखते नज़र आते हैं। उनकी पहली फिल्म “एक छोटी से लव स्टोरी” साल 2002 में आयी जिससे उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद रणवीर ने 2003 में आयी जिस्म और 2004 में आयी लक्ष्य में काम किया है। रणवीर ने “ट्रैफिक सिग्नल” और “भेजा फ्राई” में भी काम किया जिसे क्रिटिक ने सराहा है। रणवीर अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर विवादों में आ जाते हैं और अब उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक मीम शेयर करते हुए बताया है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन्हें ट्वीटर पर ब्लॉक कर दिया है। जिसको लेकर फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें ट्वीटर पर ब्लॉक क्यों किया गया है , कुछ इसमें रणवीर की ही गलती बताते हैं और कुछ कहते हैं की यह फोटो ही फेक है। रणवीर भी अपने फैंस के ट्वीट का जवाब दे रहे हैं। ट्वीट को लेकर स्वारा का अब तक कोई जवाब नहीं आया है। स्वरा ने उन्हें ब्लॉक क्यों किया उसका कारण अभी जानने को नहीं मिला है।


ट्वीटर पर रणवीर के अन्य विवाद

जिस तरह से स्वारा भास्कर के ट्वीटर पर पंगे चलते रहते हैं, उसी तरह से रणवीर के भी पंगे ट्वीटर पर कभी कभी देखने को मिल जाते हैं। रणवीर शौरी की इससे पहले अनुराग कश्यप और पूजा भट्ट से भी ट्वीटर पर बहसबाजी हो चुकी है। आपको बता दें रणवीर और पूजा भट्ट दोनों एक साथ लीव-इन-रिलेशन में थे और कुछ साल बाद अलग हो गये और दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये थे। इसके अलावा रणवीर की, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप से भी ट्वीटर पर बहस हुई थी जहाँ पर रणवीर ने कहा था,”कुछ इंडिपेंडेंट फिल्मकार जो मेनस्ट्रीम सिनेमा पर हमेशा गुस्सा करते थे वो अब बॉलीवुड के ही प्रशंसक हो गये हैं” जिसको लेकर अनुराग ने उनको रिप्लाई भी किया था और ट्वीटर पर दोनों का विवाद बढ़ गया था। बाद में रणवीर ने इसे सामान्य मिसअंडरस्टैंडिंग का नाम दे दिया था।

स्वरा के विवादित ट्वीट

स्वरा भास्कर अपने ट्वीट के जरिए हिन्दू धर्म का मज़ाक उड़ाते काफी बार देखी जा चुकी हैं जहाँ उन्होंने हिन्दू धर्म में पवित्र और माता का दर्ज़ा दिये जाने वाली गाय का मजाक उड़ाया था वहीँ स्वरा भास्कर को कई बार अमेरिका में उन लोगों के साथ भी देखा गया है जो भारत को तोड़ने की राजनीति करते हैं, जो अक्सर हिन्दू और हिंदुत्व का झूठा प्रोपगैंडा रचते रहते हैं। हाल ही में हुए हिजाब कॉन्ट्रोवर्सी पर भी स्वरा ने ट्वीट किया था और उसे महाभारत के पात्र द्रौपदी के चीरहरण से जोड़ा था जो की बिलकुल गलत था और उसे लेकर लोगों ने उन्हें जवाब भी दिया था। आपको बता दें विवेक अग्निहोत्री की फिल्म “बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम” में भी स्वारा भास्कर थी पर बाद में उनके नखरों की वजह से स्वारा को फिल्म से निकाल दिया गया था। इसके अलावा जब कुछ लोगों ने हिन्दुओं के बढ़ते हुए ईसाई धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाया तब भी स्वारा ने उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। स्वारा को CAA विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी देखा गया था और आपने देखा होगा की CAA प्रदर्शन के द्वारा हिंसा ने कितना बड़ा रूप ले लिया था।

रणवीर और स्वरा की आने वाली फिल्म

आपको बता दें दोनों ही कलाकार ने यूट्यूब शार्ट फिल्म शेम में एक साथ काम किया है इसके अलावा रणवीर, डायरेक्टर संतोष सिवन की फिल्म मुम्बईकर और हंसल मेहता की फिल्म “हसल” में नज़र आने वाले हैं. इसके अलावा स्वारा की आने वाली फिल्म “जहाँ चार यार” है। स्वारा अपनी शार्ट फिल्म “शीर कोरमा” की स्क्रीनिंग में व्यस्त हैं।