newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhaskar: ‘तारीफां’ पर आफ्टर पार्टी डांस का स्वरा भास्कर ने जारी किया वीडियो, लोग बोले- ‘जंगलन लग रही हो’

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह अकेले ही डांस करती नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके बाद से ही लोग उसके वीडियो पर जमकर कमेंट करने लगे हैं।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहनेवाली स्वरा भास्कर को इस बार भी उनके एक वीडियो की वजह से जमकर ट्रोल किया गया है। दरअसल स्वरा भास्कर लगातार कंगना रनौत के साथ सोशल मीडिया पर भिडंत की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं तो वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बयानों की वजह से भी उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां मिलती हैं।

swara bhaskar

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह अकेले ही डांस करती नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके बाद से ही लोग उसके वीडियो पर जमकर कमेंट करने लगे हैं।

Swara Bhaskar

आपको बता दें कि स्वरा अपने घर पर अकेले हीं अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने ‘तारीफां’ पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में संवरा ने लिखा है, ‘ये हमारी आफ्टर पार्टी है। अकेली आफ्टर पार्टी! ऐंवइ कोई रीजन ना होना अच्छा रीजन है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)


स्वरा इस वीडियो में ग्रीन साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में नजर आ रही हैं। वह इस वीडियो में काफी सेंशुअस अंदाज में दिख रही हैं जो शायद सोशल मीडिया के यूजर्स को नहीं भाया और इसके बाद उनके इस लूक पर लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो स्वरा को उनकी इस डांस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा जंगलन लग रही हो।

म्यांमार से भारत की सीमा में आ रहे शरणार्थियों को लेकर स्वरा भास्कर ने कसा था तंज, लोगों ने ऐसे दिया था जवाब

अक्सर अपने ट्विट्स के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को निशाना साधने की कोशिश की। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ को फॉरन ट्रिप्स का जुमला मात्र बताती नजर आई। स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, शेमफुल न्यूज इंडिया, क्षुद्र हृदयहीन अवस्था। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ सिर्फ फॉरन ट्रिप्स के लिए जुमला भर है। इसके साथ ही स्वरा ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में कुछ लोगों और बच्चों की भीड़ दिखाई दे रही है।

स्वरा भास्कर के इस पोस्ट पर लोगों ने एक बार फिर उनकी जमकर फजीहत कर डाली। एक यूजर ने लिखा, भारत देश है कोई धर्मशाला नहीं है और वसुधैव कुटुंबकम् तब तो तुम लोगो को नहीं दिखता जब हम पूरी दुनिया को वैक्सीन देते है। तब तो आप लोग कहते हो कि मोदी जी को सिर्फ दुनिया में नाम कमाना है। बाकी घुसपैठिए तो बाहर निकाले ही जाएंगे।