newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonu Nigam Massive Comeback 2023: जय श्री राम से लेकर पापा मेरी जान तक, सोनू निगम के लिए गोल्डन ईयर साल 2023

Sonu Nigam Massive Comeback 2023: वन्स अ लेजेंड, ऑलवेज लेजेंड…..जी हां हम सिंगर सोनू निगम की बात कर रहे हैं जिन्होंने डंकी का निकले थे हम कभी घर से, एनिमल का पापा मेरी जान और जय श्री राम गाकर साल 2023 को पूरी तरह अपने नाम कर लिया है।

नई दिल्ली। अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल धड़का देने वाले सोनू निगम आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। साल 2023 का अंत होने वाला है लेकिन साल के अंत में सिंगर ने ऐसा गाना गया है कि आप अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाएंगी। खैर ये नई बात नहीं है क्योंकि सोनू एक ऐसे सिंगर हैं, जो अपनी आवाज से रोमांस और दर्द दोनों जिंदा कर सकते हैं। साल 2023 में भी सोनू सिंगर का जादू लोगों के सिर पर चढ़ कर बोला है और उन्हें Ganna एप ने आर्टिस्ट ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा है। तो चलिए जानते हैं कि साल 2023 सोनू निगम के लिए कैसे धमाकेदार रहा है।

जय श्री राम

4 साल की उम्र में सिंगिंग करने वाले सोनू निगम के लिए साल 2023 बहुत अच्छा रहा है। सिंगर ने बैक टू बैक कई हिट्स सॉन्ग दिए हैं। पहले बात करते हैं फिल्म आदिपुरुष के गाने जय श्री राम, जय-जय राम, जिसे सोनू निगम ने गाया है..।गाने के बोल मनोज मुंशतिर ने लिखे है, जबकि म्यूजिक अजय- अतुल की जोड़ी ने दिया है। इस गानों को रील्स पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है और गाना मिलियन में हिट कर गया है।

पापा मेरी जान

सुपरहिट फिल्म एनिमल का क्रेज अभी तक सिनेमाघरों से कम नहीं हुआ है और इसी फिल्म का गाना है पापा मेरी जान। इस गानों को अब तक 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में सोनू निगम ने अपनी प्यारी आवाज से पिता और बेटे के रिश्ते को बखूबी दिखाया है।

निकले थे हम कभी घर से
शाहरुख खान की मच ऑवेडिट फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और इसका दूसरा गाना निकले थे हम कभी घर से को सोनू निगम ने गाया है। इस गाने पर भी तक 16 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। हालांकि अभी इस गानों को रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है।

तू है शीतल धारा

फिल्म आदिपुरुष का गाना तू है शीतल धारा भी सोनू निगम ने ही गाया है। श्रेया घोषाल ने भी इस गाने में अपनी सुरीली आवाज दी है। इस गाने को अभी तक 2.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

रो लेन दें
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का रो लेन दे भी सोनू निगम ने गाया है। ये सेड सॉन्ग है, जिसमें सोनू निगम की आवाज ने दर्द भर दिया है। ये गाना फिल्म के रिलीज के बाद रिलीज किया गया था। इस गाने पर 1.8 व्यूज आ चुके हैं।