newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर, फैंस हुए दीवाने

Nora Fatehi: नोरा अधिकत्तर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती है जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में नोरा ने अपना एक लेटेस्टेट डांस का वीडियो शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर छा गया है।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस आज अपनी मेहनत से करोड़ों दिलों पर राज करती है। नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहती है। नोरा अधिकत्तर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती है जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में नोरा ने अपना एक लेटेस्टेट डांस का वीडियो शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर छा गया है।

नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें बिकनी और डेनीम शॉर्ट्स में एक्ट्रेस दिखीं। इस दौरान एक्ट्रेस समुद्र के बीच यॉट पर वेकेशन एन्जॉय करती दिख रही है। वीडियो में नोरा ने अपने शानदार मूव्स भी दिखाए। एक्ट्रेस इस दौरान काफी सुंदर दिखीं। नोरा के साथ उनके दोस्त भी एन्जॉय कर रहे है। इस वीडियो को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में  लिखा- ”मुझे वापस ले चलो  मैं समुद्र तट पर हूं।” नोरा के इस वीडियो पर फैंस भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


नोरा का वर्कफ्रंट

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस काफी रिएलिटी शोज में दिखाई दे चुकी है। नोरा डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी जज के रूप में नजर आ रही है। नोरा इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा संग थैंक गॉड के गाने में दिखाई दी थी।