चेन्नई। लोगों के लिए एक उदाहरण स्थापित करते हुए रजनीकांत (Rajinikanth) और अभिनेता-राजनेता कमल हासन (Kamal Haasan) सहित कई दिग्गज हस्तियों ने यहां सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग में अपना मतदान किया है। स्टार जोड़ी अजीत कुमार और शालिनी ने भी यहां के एक मतदान केंद्र पर मतदान कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया है। अपने प्रशंसकों की भीड़ से बचने के लिए मास्क पहनकर मतदान शुरू होने से करीब 20 मिनट पहले ही वे अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे।
तमिलनाडु: मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन ने चेन्नई में मतदान किया। #TamilNaduElections2021 pic.twitter.com/PYUyf2JkDU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2021
अजीत कुमार किसी भी चुनाव में मतदान करने से कभी नहीं चूकते हैं। पिछले चुनावों में भी उन्हें मतदान करने के लिए कतार में खड़े होते देखा गया था।
तमिलनाडु: अभिनेता रजनीकांत ने चेन्नई में विधानसभा चुनाव में मतदान किया। #TamilNaduElections2021 pic.twitter.com/VSsjSJewDT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2021
इसी तरह से कई अन्य कलाकारों ने भी वोट डाले। एमएनएम पार्टी में शामिल हुए कमल हासन कोयंबटूर (दक्षिण) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Actor Ajith Kumar and his wife Shalini arrive at a polling booth in Thiruvanmiyur to cast their vote for #TamilNaduElections pic.twitter.com/8Q8Z8bmCvk
— ANI (@ANI) April 6, 2021