newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खत्म हुआ फैंस का इंतजार! अक्षरा सिंह की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ”AKSHARA” का होने जा रहा है वर्ल्ड प्रीमियर, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Akshara Singh’s Bhojpuri Film AKSHARA World TV Premier: अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में जल्द ही अक्षरा सिंह की सुपरहिट फिल्म ”अक्षरा” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में एक हैं। अक्षरा सिंह के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में जल्द ही अक्षरा सिंह की सुपरहिट फिल्म ”अक्षरा” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म!

कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म!

अक्षरा सिंह की सुपरहिट फिल्म ”अक्षरा” को टीवी पर देखने का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है क्योंकि इस फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। जी हां, सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ”अक्षरा” का 3 अगस्त 2024 को शनिवार के दिन शाम 6 बजे Filamchi Bhojpuri TV पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर किया जाएगा। फिल्म को आप शाम 6 बजे 3 अगस्त के दिन Filamchi Bhojpuri TV पर देख पाएंगे।

इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनित विशाल, जे. नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भाठ, संजीव मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन देव पांडे ने किया है जबकि फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म में गानों के लिरिक्स प्यारे लाल यादव, राकेश निराला, फनिदर रावम शानदार जी और सभा वर्मा ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। अब इस फिल्म के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर को लेकर अक्षरा सिंह के फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस का गाना ”पटना की परी” रिलीज किया गया है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही ”अग्निसाक्षी” और ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।