newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Brahmastra Box Office Collection: लगातार गिर रहे हैं ब्रह्मास्त्र फिल्म की कमाई के आंकड़े, अगर कल अच्छा कलेक्शन नहीं हुआ तो हो सकती है फ्लॉप

Brahmastra Box Office Collection: लगातार गिर रहे हैं ब्रह्मास्त्र फिल्म की कमाई के आंकड़े, अगर कल अच्छा कलेक्शन नहीं हुआ तो हो सकती है फ्लॉप रिलीस के पांचवे दिन तक फ़िल्म का कलेक्शन करीब 154 करोड़ रुपये के आसपास था।यहां हम आपको छठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

नई दिल्ली। ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) फ़िल्म के कलेक्शन लगातार गिरते जा रहे हैं। इसके अलावा जो कलेक्शन आ भी रहे हैं वो भी महंगे टिकट के कारण आ रहे हैं। आपको बता दें इस फ़िल्म को 3डी (3D) और आइमैक्स 3डी (IMAX 3D) में रिलीस किया गया है जिस कारण इस फ़िल्म टिकट मूल्य अधिक है। ऐसे में सिनेमाघर में दर्शकों की संख्या भले ही उतनी अधिक न हो लेकिन दर्शकों की जेब का खर्च बढाकर मेकर्स अपनी जेब भर रहे हैं। हालांकि फिल्म की कहानी में कुछ भी नही है। प्रमोशन के दौरान इस फ़िल्म के बारे में बहुत सी बातें की गईं। बताया गया कि ये फ़िल्म अध्यात्म पर केंद्रित होगी। इसके अलावा इसका नाम भी ब्रह्मास्त्र रखा गया जहां से भी दर्शकों को लगा था शायद इस फ़िल्म में अस्त्र की कुछ अलग कहानी बताई जाए। लेकिन ऐसा कुछ भी दर्शकों को देखने को नही मिला। सिनेमाघर में दर्शकों को सिर्फ आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) के बीच प्यार देखने को मिला है। लगता है इस फ़िल्म को भी रणबीर और आलिया के फैन्स ने ही पसन्द किया है। रिलीस के पांचवे दिन तक फ़िल्म का कलेक्शन करीब 154 करोड़ रुपये के आसपास था।यहां हम आपको छठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

दर्शकों की संख्या सिनेमाघरों में काफी समय से कम है। अगर आप आंकड़ो की बात करेंगे तो बड़ी से बड़ी फिल्म के लिए दर्शकों की संख्या सिनेमाघर में कम रही है। ऐसे में टिकट का मूल्य बढ़ा देना, बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाने का साधन है। इस फ़िल्म का टिकट मूल्य भी उसी तर्ज पर अधिक है। इस फ़िल्म ने भारत में पांचवे दिन तक नेट 154 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन  किया था। जहां इस फ़िल्म ने मंगलवार को 13 करोड़ रुपये कमाए वहीं बुधवार को कलेक्शन घटकर मात्र 10 करोड़ रुपये के आसपास रह गया है। इसके अलावा  मात्र 13 प्रतिशत ही लोगों की मौजूदगी सिनेमाघर में देखी जा रही है। इस फ़िल्म ने अब तक भारत में नेट 164 करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार किया है। फ़िल्म को अपने लागत की कमाई करने के लिए अभी भी काफी धनराशि जोड़नी होगी।

फ़िल्म के मेकर्स को आने वाले वीकेंड का इंतजार है। अगर ये फ़िल्म इस वीकेंड कुछ बढ़िया बिजनेस करती है तब तो यह अपने लागत के आंकड़े तक पहुंच पाएगी और अगर ये वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करने में असफल रहती है तब ये एक सुपर फ्लॉप फ़िल्म साबित होगी। फ़िल्म का शुरुआत में बज़्ज़ जरूर बनाया गया था लेकिन अब इसका बज़्ज़ उतना नही दिख रहा है। खैर आने वाले वीकेंड में अनुमान लग जाएगा कि ये फ़िल्म हिट होती है या फ्लॉप।