newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: शख्स ने बाइक पर लगाया था तिरंगा, अनुपम खेर ने गाड़ी रुकवाई और कह दी ये बात

Video: खेर के इस पोस्ट को करने के महज कुछ मीनटों में ही हजारों-लाखों की संख्या में लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। लोग वीडियो को जीभर कर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप इंसान नहीं प्रभु हो अनुपम सर”। एक अन्य यूजर ने लिखा है, “ये मेरे देश की खूबसूरती है। हर दिल में तिरंगा बसता है”।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली। फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई भी की। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद एक्टर अनुपम खेर अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। कुछ दिनों पहले ही अनुपम खेर ने अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग शुरू की है। वो इसके लिए कभी नेपाल तो कभी दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि अनुपम खेर अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्पायरिंग वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने एक बार फिर शेयर किया है। इस वीडियों में अनुपम खेर ने एक शख्स को दिखाया है जो कि अपनी बाइक पर तिरंगा लगाकर घूम रहा था। शख्स की बाइक को देखकर वो खुद को रोक नहीं पाए और उस शख्स से बात करने लगे।

anupam kher..............

क्या है वीडियो में…

वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं वो एक शख्स से बात कर रहे हैं जिसने अपनी बाइक पर तिरंगा लगाया हुआ है। शख्स का नाम अनिल कुमार मौर्या है। वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “आज सुबह दिल्ली में शूटिंग पर जाते हुए #AnilKumarMaurya की मोटर साइकल पर एक साधारण दिन भारत का तिरंगा देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारत के 99.09% लोग ऐसे ही हैं। तिरंगा दिल में लिए घूमते हैं। बाक़ी .91% लोग दुखी आत्मायें हैं। #AnilKumarMaurya ki Jai Ho! ????❤️???????????????? #TrueIndian #IndianFlag #CommonMan”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


खेर के इस पोस्ट को करने के महज कुछ मीनटों में ही हजारों-लाखों की संख्या में लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। लोग वीडियो को जीभर कर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप इंसान नहीं प्रभु हो अनुपम सर”। एक अन्य यूजर ने लिखा है, “ये मेरे देश की खूबसूरती है। हर दिल में तिरंगा बसता है”।