newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

OTT Platform: ALT Balaji के ZEE5 पर प्रसारित होनेवाली ‘द मैरिड वुमन’ का टीजर जारी, वीडियो भी लॉन्च

OTT Platform:’द मैरिड वुमन’ (The Married Woman) एक अरबन रिलेशनशिप ड्रामा है जो महिलाओं और समाज में उन पर लगाई गई कंडीशन व खुद को खोजने के बारे में है। शो में रिद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा केंद्रीय भूमिका में हैं, जिसमें इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा इत्यादि जैसे उल्लेखनीय कलाकार भी शामिल हैं।

नई दिल्ली। ऑल्ट बालाजी और जी5 द्वारा हाल ही में अगली परियोजना ‘द मैरिड वुमन’ की घोषणा की गई है, जो लेखिका मंजू कपूर के बेस्टसेलर उपन्यास ‘ए मैरिड वुमन’ पर आधारित है। यह शो एक सवाल पैदा करता है- प्यार क्या है? शो का टीजर रिलीज हो गया है।

The Married Woman OTT

टीजर में वह सवाल है, जो हम खुद से तब तक पूछते हैं, जब तक हमें सही साथी नहीं मिल जाता। इस तरह की प्रेरणादायक कहानी को पर्दे पर जीवंत करते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शो के पोस्टर के साथ-साथ एक हार्ट-वार्मिग वीडियो भी लॉन्च किया है, जिसमें प्रसिद्ध लेखिका मंजू कपूर नजर आ रही हैं।


‘द मैरिड वुमन’ एक अरबन रिलेशनशिप ड्रामा है जो महिलाओं और समाज में उन पर लगाई गई कंडीशन व खुद को खोजने के बारे में है। शो में रिद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा केंद्रीय भूमिका में हैं, जिसमें इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा इत्यादि जैसे उल्लेखनीय कलाकार भी शामिल हैं।

The Married Woman OTT

‘द मैरिड वुमन’ 8 मार्च से केवल ऑल्ट बालाजी और जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।