newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhupinder Singh Death: गायक भूपिंदर सिंह के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने भी जताया दुख

Bhupinder Singh Death: पीएम मोदी ने  अपने ऑफिशियल ट्विटर पर गायक को श्रद्धाजंलि देते हुए लिखा- ‘दशकों से सदाबहार गीत गाने वाले श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख के समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।’

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सदाबहार गाने देने वाले लेजेंड्री सिंगर भूपिंदर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके जाने से जो संगीत की दुनिया को क्षति हुई है, उसे भरा नहीं जा सकता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक और हीरा खो दिया है। वह भले ही आज इस दुनिया को छोड़ के चले गए हो, लेकिन उनकी गायकी के लिए वह हमेशा याद रखे जाएंगे। सिंगर भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “अहिस्ता अहिस्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई अन्य फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी। आपको बता दें कि गायक भूपिंदर सिंह का अंतिम संस्कार कल रात में ही कर दिया था और ऐसा कोरोना की वजह से किया गया। भूपिंदर सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर गायक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘दशकों से सदाबहार गीत गाने वाले श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख के समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।’

देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया

दिग्गज सिंगर के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपनी मधुर आवाज से उन्होंने हमें कई शानदार गाने दिए। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

इन दिग्गजों ने भी जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूपिंदर सिंह के निधन पर जताया दुख।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी जताया दुख

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस की महिला विंग अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने भी गायक के निधन में जताया शोक।