newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri: पवन सिंह के सामने बोल्ड हुई ये भोजपुरी हसीना, एक्टर ने कहा – ‘भतार तेरा कमजोर है’

Bhojpuri: पवन सिंह आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों मे बने रहते हैं। वैसे तो पवन सिंह के कई गाने मिलियन क्लब में शामिल हैं। अब एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा जगत में गर्दा उड़ाने पवन सिंह अपना नया गाना लेकर आ गए हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग की बदौलत अपनी एक अलग मुकाम बना चुके मेगास्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों मे बने रहते हैं। वैसे तो पवन सिंह के कई गाने मिलियन क्लब में शामिल हैं। अब एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा जगत में गर्दा उड़ाने पवन सिंह अपना नया गाना लेकर आ गए हैं। अपने इस नए गाने में पवन सिंह भोजपुरी हसीना चांदनी सिंह के साथ अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं। इन दोनों सितारों पर फिल्माए गए इस सुपरहिट भोजपुरी गाने का टाइटल है ‘भतार तेरा कमजोर है’।

‘भतार तेरा कमजोर है’ गाने के वीडियो में हॉट बाला चांदनी सिंह अपने सिजिलिंग अवतार से लोगों का मन मोह रही है। हालांकि, चांदनी सिंह अब तक अपने कई म्यूजिक वीडियोज़ में बड़े ही सादगी भरे अवतार में नजर आई हैं लेकिन इस गाने में एक्ट्रेस का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। साथ ही इस गाने के वीडियो में चांदनी पवन सिंह के साथ काफी सेंसुअस डांस मूव्स भी करती दिखाई दे रही हैं। गाने के वीडियो में चांदनी और पवन की अटखेलियां दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने कातिलाना अंदाज और मदमस्त हुस्न से हर उम्र के लोगों की धड़कने बढ़ा रही हैं।

इस गाने को DRJ Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि चांदनी सिंह इस गाने के वीडियो में अपने कातिलाना लटकों-झटकों से फैंस का मन मोह रही हैं। इस गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं।