नई दिल्ली। एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस को पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता है। आज 27 जनवरी को शहनाज गिल के जन्मदिन पर उन्हें फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस सुबह से ही जन्मदिन को लेकर बधाई दे रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी उनका नाम सुबह से ट्रेंड हो रहा है। शहनाज गिल के लिए दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) कितने खास थे ये तो सभी जानते हैं ऐसे में एक्ट्रेस के साथ ही सिद्धार्त शुक्ला का नाम भी ट्विटर पर छाया हुआ है। बीते साल एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सिद्धार्थ, शहनाज गिल के साथ थे और उन्होंने खास तरीके से एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाया था। अब यहीं पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ एक्ट्रेस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
सिद्धार्थ ने स्विमिंग पूल में फेंका
पिछले साल 27 जनवरी को विरल भियानी ने एक वीडियो सांझा किया था जिसमें शहनाज गिल अपना जन्मदिन सेलिब्रट करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका एक दोस्त शहनाज गिल को स्विमिंग पूल में फेंक देते हैं। ये वीडियो उस वक्त काफी चर्चा में भी रहा था। वहीं अब एक बार फिर ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे अब दोनों के फैंस शेयर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें, शो में शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकातसे हुई थी। दोनों की दोस्ती और जोड़ी को पूरे देश का प्यार मिला। अक्सर सोशल मीडिया पर सिडनाज से जुड़े पोस्ट ट्रेंड करते थे और आज भी होते हैं। दोनों के बीच जिस तरह का प्यार देखने को मिला उसे सभी ने पसंद किया। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को हमेशा सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया। वहीं अब जब सिद्धार्थ नहीं है तब भी दोनों का प्यार लोगों की जुबां पर रटा रहता है।
View this post on Instagram