newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Filmfare Awards 2022: इस बार फिल्मफेयर आयोजन को कौन करेगा होस्ट और कब होगा आयोजन, जानें सब कुछ

Filmfare Awards 2022: इस बार फिल्मफेयर आयोजन को कौन करेगा होस्ट और कब होगा आयोजन, जानें सब कुछ रणबीर ने कहा मैं पहली बार इस शो को होस्ट कर रहा हूं, हालांकि मैंने कई बार इस मंच पर नृत्य किया है लेकिन शो की मेजबानी करना और अभिनय करना दोनों में बड़ा अंतर होता है। उन्होंने कहा, “मेरे अनुसार शो की मेजबानी करना दस गुना अधिक काम है और इसमें दस गुना अधिक समय की भी मांग भी है।”

नई दिल्ली। फिल्मफेयर अवार्ड्स (Filmfare Awards) अपने 67वें संस्करण के साथ एक बार फिर से आने के लिए तैयार है। इस बार वुल्फ777 फिल्मफेयर का टाइटल पार्टनर के रूप में वापस आ गया है। छह दशक लंबी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, प्रतिष्ठित ब्लैक लेडी वर्ष 2021 के हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ को पहचान देगी। इस हिसाब से बड़े आयोजन और मनोरंजक कार्यक्रम के होने की आशा की जा सकती है। हमेशा की तरह इस बार भी अवार्ड्स और कुछ यादगार लम्हें भी प्रतीक्षा में हैं। यहां हम आपको बातएंगे कि आखिर इस बार का फिल्मफेयर कहां प्रसारित होगा और उसे कौन होस्ट करने वाला है।

आपको बता दें भारत में फिल्मफेयर एक ऐसा आयोजन है जिसे बड़े स्केल पर आयोजित किया जाता है। इस बार इस बड़े आयोजन को होस्ट, जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) करेंगे। हमने पहले इन दोनों ही कलाकारों को गुंडे फिल्म (Gundey Film) में एक साथ देखा है दोनों की एक दूसरे से केमिस्ट्री अच्छी है और दोनों परम मित्र की श्रेणी में आते हैं। रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर में, एक लम्बी और सुखद यात्रा के आयोजन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कार्यक्रम के लिए दीप भी प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए रणवीर सिंह ने बयान में कहा, “फिल्मफेयर पुरस्कारों का प्रतिनिधित्व और मेजबानी करना सम्मान की बात है। ब्लैक लेडी की विरासत पिछले 6 दशकों से मनोरंजन उद्योग का एक अभिन्न अंग है। इस साल मैं लाइव दर्शकों के सामने शो की मेजबानी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। घर में ऊर्जा अभूतपूर्व रहेगी। शो के पीछे की टीम का व्यवसाय में बेहतरीन नाम हैं, और साथ में हमारे प्रिय दर्शकों और फिल्म बिरादरी के लिए एक जादुई और यादगार शाम बनाने का हमारा प्रयास है।”

उन्होंने ये भी कहा है कि मैं पहली बार इस शो को होस्ट कर रहा हूं, हालांकि मैंने कई बार इस मंच पर नृत्य किया है लेकिन शो की मेजबानी करना और अभिनय करना दोनों में बड़ा अंतर होता है। उन्होंने कहा, “मेरे अनुसार शो की मेजबानी करना दस गुना अधिक काम है और इसमें दस गुना अधिक समय की भी मांग भी है।”

इसके अलावा अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार इस बार कई कलाकार आपको फिल्मफेयर में परफॉरमेंस करते नज़र आएंगे जिसमें अब तक की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), विक्की कौशल (Vicky Kaushal), किआरा आडवाणी (Kiara Advani), दिशा पाटनी (Disha Patani) प्रमुख हैं। इस ग्लैमरस और शानदार शो को 30 अगस्त 2022 को मुंबई के शानदार जिओ कन्वेंशन सेंटर बीकेसी में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इस शो का प्रसारण कलर्स और कलर्स सिनेप्लेक्स पर दिखाया जाएगा और इसे आप फिल्मफेयर के फेसबुक पेज पर भी देख सकते हैं।