नई दिल्ली।सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। अगले साल सलमान-कटरीना की यह मचअवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। सलमान वीडियो में सोए दिख रहे हैं तो वहीं कैटरीना कैफ भयंकर तरीके से चाकूबाजी करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो पर लगातार फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसी के साथ लोग साल 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अगले साल टाइगर 3 समेत कई बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली है।
सलमान खान ने ट्वीट किया है- “हम सब अपना अपना ख्याल रखें… टाइगर 3 ईद 2023 पर… हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगा।” फिल्म को तीन भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
Hum sab apna apna khayal rakhen.. Tiger3 on 2023 Eid… let’s all be there ..Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. Celebrate #Tiger3 with #YRF50 only at a big screen near you on 21st April 2023. #KatrinaKaif | #ManeeshSharma | @yrf | #Tiger3 pic.twitter.com/StPMGrZ1v5
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 4, 2022
अगले साल ईद पर आने वाली है फिल्म
सोशल मीडिया पर कैटरीन कैफ ने टाइगर 3 का टीजर शेयर करते हुए लिखा है- “टाइगर और जोया ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में वापस आ रहे हैं। #Tiger3 with #YRF50” कैटरीना की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कैटरीना के लुक पर भी फिदा है।
View this post on Instagram
सलमान और कैटरीना की फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी के वजह से रुकी हुई थी। लेकिन अब मूवी की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। पिछले महीने सलमान, कैटरीना और इमरान हाशमी शूटिंग के लिए दिल्ली आए थे। अब इसके बाद इन तीनों की तस्वीर सामने आई है।