नई दिल्ली। बॉीलवुड की सबसे हॉट जोड़ी विराट-अनुष्का की आज पांचवी सालगिरह हैं। दोनों की जोड़ी बी टाउन की हिट जोड़ी में से एक हैं। एक्ट्रेस अनुष्का ने जब क्रिकेटर विराट से शादी की थी तब दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था और इनकी शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। विरुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। इन दोनों की शादी काफी रॉयल तरीके से हुई थी और इस शादी में अनुष्का और विराट भी राजकुमारी और राजकुमार लग रहे थे। दोनों कपल ने पीछले साल एक बेटी का स्वागत किया। जिसका नाम वामिका कोहली रखा हैं। अनुष्का और विराट ने अपनी शादी को इतनी शानदार तरीके से किया कि हर कोई इनकी वेडिंग को अपनी ड्रीम वेडिंग समझने लगा। आइए इनकी एनवर्सरी के बारे में कुछ बातें बताते हैं-
5 years of togetherness for my favourite couple!?♥️ Happy anniversary virushka!?#ViratKohli? | #Virushkapic.twitter.com/B5q4spS7SP
— ??????? | 72nd finally♥️ (@Aaliya_Zain5) December 10, 2022
विरुष्का की पहली मुलाकात
अनुष्का और विराट ने इटली में अपने कुछ करीबियों के बीच शादी की। इस दौरान इनकी जो फोटोज आई थी उसमें दोनों काफी प्यारे लगे। बाद में दोनों ने मुम्बई और दिल्ली में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें इनके कई दोस्त शामिल हुए जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के लोग थे। विरुष्का की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक एड के दौरान हुई थी, जिसमें इनके बीच थोड़ी नोक-झोक भी हुई थी।
09.12.2017
The Day When Virushka Got Engaged ❤??? ???? ??????? ????? ?? ????? ???? ???????? ❤#HappyAnniversaryVirushka#Virushka ? pic.twitter.com/JPLzihhoml
— Shreya TejRan ♥ Virushka ♥ (@ShreyaTejran) December 9, 2022
फेक नाम का किया इस्तेमाल
बहुत कम लोग जानते हैं कि जब दोनों की शादी होने वाली थी तो इन्होंने फेक नाम से बुकिंग की थी, विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी की सारी तैयारी उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने की थी, और वह नहीं चाहती थी कि इस खबर के बारें में अभी किसी को पता चले इसलिए एक्ट्रेस ने सारी बुकिंग फेक नाम से की थी। दोनों ने फिर इटली में अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी।