newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Zakir Hussain B’Day: पद्मश्री सम्मानित जाकिर हुसैन का जन्मदिन आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

Zakir Hussain B’Day: 11 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। जाकिर पहले ऐसे भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें ‘ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट’ में भाग लेने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था।

नई दिल्ली। आज पद्मभूषण पद्मश्री सम्मानित मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्मदिन है। 8 मार्च 1951 को मुंबई में जन्मे जाकिर हुसैन के चाहनेवाले पूरी दुनिया में फैले हैं। तबले के जादूगर को ये कला विरासत में मिली है। उनके पिता का नाम ‘अल्ला रक्खा खान’ था। उनके पिता भी अपने जमाने के मशहूर तबला वादक रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से बताने जा रहे हैं। जाकिर ने मुंबई के ‘सेंट जेवियर्स कॉलेज’ से पढ़ाई की थी। बहुत छोटी सी उम्र में ही उन्होंने तबला बजाना शुरू कर दिया था। 11 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। जाकिर पहले ऐसे भारतीय संगीतकार थे, जिन्हें ‘ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट’ में भाग लेने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था।

इसके बाद उनके करियर को एक नया मोड़ मिला और उन्हें एक बड़ी राह भी मिली। साल 1973 में उनका पहला एलबम ‘लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च हुआ था, जिसने खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद से उनका करियर बुलंदियों को छूने लगा। जाकिर हुसैन को दो बार ग्रेमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उनके बारे एक किस्सा मशहूर है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब वो 12 साल के थे तो एक बार अपने पिता के साथ एक कॉन्सर्ट में गए हुए थे, जहां संगीत की दुनिया के कई दिग्गज मौजूद थे। पंडित रविशंकर, उस्ताद अली अकबर खान, बिस्मिल्लाह खान, पंडित शांता प्रसाद और पंडित किशन महाराज जैसे कई महान हस्तियां उस कॉन्सर्ट का हिस्सा थे।

स्टेज पर मौजूद संयोजकों में से एक ने उस्ताद जाकिर हुसैन को स्टेज पर बुलाया और अल्ला रक्खा खान का पुत्र होने के नाते उन्होंने हुसैन को 5 रुपए दिए, जो उनके लिए सबसे कीमती तोहफों में से एक था। साल 1992 में उनके द प्लेनेट ड्रम और 2009 में ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट के लिए उन्हें 2 ग्रैमी अवार्ड मिले थे। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी से भी नवाजा जा चुका है। जाकिर हुसैन ने वर्ष 1978 में इटैलियन अमेरिकी और कथक नृत्यांगना एंटोनिया मिनेकोला से शादी की, वो इटैलियन अमेरिकी थीं। उनकी दो बेटियां ‘अनीसा’ और ‘इसाबेला कुरैशी’ हैं।