newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 1 July 2022: दूर होंगे अक्षरा और अभिमन्यु के बीच के गिले-शिकवे तो लुथरा परिवार में एंट्री लेगा अर्जुन

TV Serials Update 1 July 2022: पार्टी में अक्षरा अभि को ढूंढती है लेकिन दोनों मिल नहीं पाते हैं। वहीं नील और अभिमन्यु के बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाती है। नील कहता है कि भाई आपको अब भाभी से बात करनी चाहिए।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  अक्षरा और म्यूजिक डिपार्टमेंट का बोर्ड देखकर अभि हैरान हो जाता है। वो अक्षु को लेकर सीधा महिमा और आनंद के पास जाता है और कहता है कि अब क्यों दोबारा म्यूजिक डिपार्टमेंट खोला जा रहा है। वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ परेशान है कि आखिर वो कौन है जो प्रीता का पीछा कर रहा है। वहीं रितिका बताती है कि उसे किसी अनजान शख्स ने बचा लिया लेकिन वो कौन था..ये नहीं पता। वो बताती है कि उसे देखकर लगा कि उससे कोई नाता है।

एक होंगे अक्षरा और अभि

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पार्टी में अक्षरा अभि को ढूंढती है लेकिन दोनों मिल नहीं पाते हैं। वहीं नील और अभिमन्यु के बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाती है। नील कहता है कि भाई आपको अब भाभी से बात करनी चाहिए। जिसके बाद अभिमन्यु और अक्षरा रंगसारी गाने पर डांस करते हैं।दोनों के बीच बिना कुछ ही सब कुछ ठीक हो जाता है। हालांकि दोनों एक दूसरे से मिलकर बहुत कुछ कहना चाहते हैं लेकिन इमरजेंसी अनाउंसमेंट की वजह से कह नहीं पाते हैं। दोनों एक दूसरे से सुबह अस्पताल में  मिलने का वादा करते हैं।अभी आरोही दोनों को  साथ खुश देखकर परेशान हो जाती है।

लुथरा मेंशन में एंट्री लेगा अर्जुन

वहीं कुंडली भाग्य में आप देखेंगे कि पृथ्वी जेल से बाहर आ गया है और वो लूथरा हाउस में एंट्री करने का रास्ता ढूंढ रहा है। दूसरी तरफ अर्जुन भी प्रीता और ऋषभ की जिंदगी जहन्नुम बनाने का प्लान कर रहा है। अर्जुन को पता चलता है कि करण के क्रिकेट स्टफ को नीलाम किया जा रहा है। अर्जुन अब इसी के जरिए लूथरा मेंशन में घुसने का प्लान कर रहा है। वहीं ऋषभ परेशान है कि आखिरी कौन शख्स है जो प्रीता का पीछा कर रहा है।वो सीसीटीवी फुटेज भी मंगवाता है लेकिन वो अरेंज नहीं हो पाती है।