newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#Pathaan: यशराज फिल्म की ज्यादातर फिल्मों में टॉप एक्ट्रेसेस ने पहनी है बिकिनी, बवाल सिर्फ दीपिका को लेकर ही क्यों

#Pathaan: यूजर्स का कहना है कि दीपिका की बिकिनी हद से ज्यादा रिविलिंग है। दीपिका ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने बड़े पर्दे पर बिकिनी पहनी हो लेकिन बवाल सिर्फ दीपिका को लेकर हो रहा है।

नई दिल्ली। यश राज फिल्म्स, फिल्म बनाने वाली टॉप निर्माता कंपनियों में से एक है। यश राज फिल्म्स के बैनर तले हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ नये स्टार्स को बैनर लॉन्च भी करता है लेकिन बीते 2 साल से फिल्मों को लेकर दर्शकों का रुख बदला है। सिनेमाघरों में बड़े-बड़े स्टार्स और बड़े बैनर के तले बनने वाली फिल्में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं, ऐसे में मेकर्स फिल्मों में बोल्ड सीन्स से लेकर आइटम नंबर्स तक का सहारा लेकर फिल्मों को हिट कराने की जुगत लगा रहे हैं। अगले महीने यशराज बैनर के तले बनी फिल्म पठान रिलीज के लिए तैयार है और इस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका के बिकिनी अवतार को लेकर बवाल हो रहा है।

कई लीड एक्ट्रेसेस ने पहनी है बिकिनी

यूजर्स का कहना है कि दीपिका की बिकिनी हद से ज्यादा रिविलिंग है। दीपिका ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने बड़े पर्दे पर बिकिनी पहनी हो लेकिन बवाल सिर्फ दीपिका को लेकर हो रहा है। खैर ये मुद्दा अलग है, आज हम यशराज फिल्म की उन फिल्मों के बारे में बात करने वाले हैं जिसमें लीड एक्ट्रेसेस को बिकिनी पहननी पड़ी थी।

बिपाशा

पहले नंबर पर बात करते हैं फिल्म धूम-2 की, जिसमें बिपाशा बसु की मल्टीकलर बीच बिकिनी ने कोहराम मचा दिया था। एक्ट्रेस ने लगभग हर दूसरे शॉर्ट में बिकिनी पहनी थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने भी बिकिनी टॉप पहनने से परहेज नहीं किया था। ऐश का ऐसा अवतार लोगों को बहुत पसंद आया था।

कैटरीना

क्या हिट की चाबी है बिकिनी?

फिल्म वॉर में भी वाणी कपूर ने बिकिनी पहन ऋतिक रोशन के साथ क्लोजी-क्लोजी डांस किया था। डांस लगभग शाहरुख और दीपिका की केमिस्ट्री जैसा ही था। फिल्म जब तक है जान तो आपको याद होगी, इस फिल्म के गाने कमली-कमली में कैटरीना ने आमिर खान के सामने अपने कपड़े उतार दिए थे। हालांकि इस गाने से भी किसी को दिक्कत नहीं हुई थी। लेकिन दीपिका का बिकिनी लुक सबको अखर रहा है।

इन सब में एक बात को बदला नहीं जा सकता है कि यश राज फिल्म्स में लीड एक्ट्रेसेस ने भी बिकिनी पहननी है, तो क्या ये कहा जा सकता है कि बिकिनी फिल्मों को हिट कराने के लिए एक तरीके के तौर पर इस्तेमाल की जा रही हैं।ये सब इंडस्ट्री में बहुत पहले से हो रहा है लेकिन अब दर्शक इन चीजों को समझने लगे हैं। दर्शक अब अच्छी स्क्रिप्ट मांगते हैं, नग्नता नहीं।