newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Top South Web Series On OTT: साऊथ के सिनेमा को पसंद करते हैं तो देखिए ओटीटी पर कुछ ये दमदार सीरीज

Top South Web Series On OTT: ऐसे में जो लोग सिनेमाघर में जाकर नहीं देख सकते हैं वो ओटीटी पर जाकर उन शो और फिल्म को देख सकते हैं यहां हम आपको दक्षिण भाषा के कुछ शो और फिल्म के बारे में बताने वाले हैं।

नई दिल्ली। ओटीटी ऐप के कारण आजकल लोग हर तरह के कंटेंट कंस्यूम करते हैं और सीरीज और फिल्म उन्हें देखने को मिलती रहती है। ओटीटी पर हर सप्ताह कोई न कोई शो और फिल्म रिलीज़ होता रहता है। ऐसे में लोग हिंदी से लेकर हर भाषा का कंटेंट देखते रहते हैं। ओटीटी पर भी तमाम तरह के कंटेंट रिलीज़ होते रहते है। ऐसे में लोगों ने दक्षिण भाषा में बने कंटेंट को देखना ज्यादा शुरू कर दिया है। तेलुगु भाषा का कंटेंट ज्यादातर लोगों को पसंद आता है और वो तेलुगु भाषा के कंटेंट को देखना चाहते हैं। ऐसे में जो लोग सिनेमाघर में जाकर नहीं देख सकते हैं वो ओटीटी पर जाकर उन शो और फिल्म को देख सकते हैं यहां हम आपको दक्षिण भाषा के कुछ शो और फिल्म के बारे में बताने वाले हैं।

Kudi Yedamaithe

ये एक ऐसे डिलीवरी करने वाले लड़की की कहानी है जिसे आधी रात में एक लाश मिलती है। और उसी समय एक महिला इंस्पेक्टर उससे टकरा जाती है। ये एक टाइम लेप्स की कहानी है। जिसे 8 एपिसोड के साथ एक सीरीज का रूप दिया गया है। इसे आप अहा के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। टाइम लैप्स के साथ इसमें मौजूद ड्रामा आपको खूब पसंद आने वाला है।

Tharagathi Gadhi Daati

इस सीरीज को आप 5 एपिसोड में देख सकते हैं। ये कुछ युवाओं की कहानी है जो ट्यूशन के दौरान प्रेम में पड़ते हैं और उनका प्रेम कैसे आगे बढ़ता है और उसमें क्या क्या होता है इसमें देखने को मिलता है। हर्षित रेड्डी और पायल राधाकृष्ण जैसे कलाकरों ने इसमें काम किया है। imdb पर इसे 8.1 की रेटिंग मिली हुई है। इसे भी आप अहा ओटीटी प्लेटफार्म पर जाकर देख सकते हैं।

Surya

ये एक ऐसे लड़के की कहानी है जो निम्न वर्ग परिवार का हिस्सा है और अपने जीवन में नौकरी की तलाश में स्ट्रगल कर रहा है। वो हर तरह से एक अच्छी लड़की तलाश करने की कोशिश करता है लेकिन वो जिसमें भी मेहनत करके जाता है उसे उस काम में सफलता नहीं मिलती है। इस शो में करीब 10 एपिसोड हैं जिसे आप यूट्यूब में देख सकते हैं। imdb पर इसे भी करीब 8.9 की रेटिंग मिली हुई है।

The Software DevLOVEper

ये चार लड़कों की कहानी है जो एक सॉफ्टवेयर कम्पनी में काम करते हैं। इसी ग्रुप में एक लड़का होता है जिसका नाम होता है शन्नू। ग्रुप में एक लड़की की एंट्री होती है और शन्नू उसके प्यार में पड़ जाता है। वो लड़का उसके साथ समय बिताने की कोशिश करता है और वैष्णवी उसे सिर्फ दोस्त की तरह मानती है। इसमें भी करीब 10 एपिसोड हैं और इसे भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।