newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Swara Bhasker: खुद मिनी ड्रेस में लेकिन हिजाब की वकालत; ट्विटर पर ट्रोल हुई स्वरा भास्कर

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है, यूं तो वे अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर मुखर नजर आती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनके व्यक्तित्व में पाखंड नजर आता है, पाखंड को ही अंग्रेजी में हिप्पोक्रेसी कहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे एक शानदार अदाकारा हैं ,लेकिन वास्तविक जीवन में भी अभिनय में उन्हें महारत हासिल है। अपनी फिल्मों में अभिनय द्वारा जहां वे समाज को आधुनिकता की शिक्षा देती हैं, वहीं रियल लाइफ में वे विचाराधीन नजर आती हैं।

नई दिल्ली। स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता रहा है, यूं तो वे अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर मुखर नजर आती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनके व्यक्तित्व में पाखंड नजर आता है, पाखंड को ही अंग्रेजी में हिप्पोक्रेसी कहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे एक शानदार अदाकारा हैं ,लेकिन वास्तविक जीवन में भी अभिनय में उन्हें महारत हासिल है। अपनी फिल्मों में अभिनय द्वारा जहां वे समाज को आधुनिकता की शिक्षा देती हैं, वहीं रियल लाइफ में वे विचाराधीन नजर आती हैं। अब आप ही देखिए, देश में चल रहे हिजाब विवाद पर उनका क्या रूख रहा था। कैसे उन्होंने अपनी बेहूदा तर्कों के जरिए यह समझाने की कोशिश की थी कि आज का जो हिजाब विवाद है वह महाभारत काल में हुए द्रौपदी चीर हरण के समतुल्य है। देखिए, आज के पढ़े-लिखे लोगों को यह भ्रम है कि वे आम लोगों को ठग सकते हैं, लेकिन जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है लोग चीजों को समझने लगे हैं। वे पाखंड का मतलब समझने लगे हैं। तभी तो जब स्वरा के व्यक्तित्व में दोहरापन दिखा तो आज एक बार फिर लोगों ने आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आइए पूरे मामले को समझते हैं…


स्वरा के फूहड़ तस्वीरों को ‘किया घोष’ ने शेयर किया

किया घोष पश्चिम बंगाल की बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं, उन्होंने स्वरा द्वारा शॉर्ट ड्रेस पहने उनकी एक तस्वीर ट्वीटर पर शेयर किया था, (स्वरा उस तस्वीर में पूरे कपड़े में नहीं हैं और वल्गर दिख रही हैं) और लिखा था कि- ये हैं  स्वरा..मेरी फ्रैंड, और ये हिजाब की वकालत कर रही हैं। बस फिर क्या था, स्वरा को लोगों ने उनकी हिप्पोक्रेसी के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने लिखा कि एक तरफ तो स्वरा हिजाब का समर्थन करती हैं और दूसरी तरफ खुद नंग-धडंग होकर जिस्म की नुमाइश करती हैं। ये पाखंड नहीं तो फिर क्या है।

Swara

यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रिया

स्वरा ने हिजाब विवाद की तुलना द्रौपदी चीर हरण से की थी

स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि महाभारत में द्रोपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और उस समय सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली और कानून बनाने वाले लोग देखते रहे थे,  आज ऐसा ही कुछ याद आया।