newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hijab Protest: ईरान के एंटी हिजाब प्रोटेस्ट में उतरीं उर्वशी रौतेला, कटवाए बाल, कहा- कैसे जीना है, ये फैसला…

Hijab Protest: प्रियंका चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर ‘महसा अमिनी की मौत पर दुख जताया और उन महिलाओं के जज्बे को सलाम किया था जो इस घटना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। प्रिंयका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ईरान में हो रहे हिजाब प्रोटेस्ट के समर्थन में अपने बाल कटवाए हैं।

नई दिल्ली। ईरान में महसा अमिनी की मौत के बाद शुरू हुआ हिजाब विवाद लगातार बढ़ रहा है। ईरान से निकलकर अब ये मामला दुनिया के बाकी देशों में भी फैल रहा है। मामले की शुरूआत तब हुई जब सही तरीके से हिजाब न पहनने की वजह से महसा अमिनी को ईरान की मोरैलिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी मौत की खबर सामने आई तो महिलाओं का गुस्सा भड़ उठा। न केवल ईरान में बल्कि कई देशों में महसा अमिनी की मौत को लेकर प्रदर्शन देखने को मिले। इस मामले में कई सेलेब्स की भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। हाल ही में बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना पर दुख जताया था।

प्रियंका चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर ‘महसा अमिनी की मौत पर दुख जताया और उन महिलाओं के जज्बे को सलाम किया था जो इस घटना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। प्रिंयका चोपड़ा के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ईरान में हो रहे हिजाब प्रोटेस्ट के समर्थन में अपने बाल कटवाए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वो अपने बाल कटवाती हुई नजर आ रही है। फोटोज में उर्वशी रौतेला नीले रंग के सूट में जमीन पर बैठी हुई नजर आ रही है। ये तस्वीर एक्ट्रेस के पीछे से ली गई है। एक शख्स एक्ट्रेस के बालों को काटता हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने जो पोस्ट लिखा हैं उसमें एक्ट्रेस ने कहा, ‘ईरानी मोरल पुलिस की गिरफ्तारी के बाद महसा अमिनी की मौत हुई थी। महसा अमिनी की मौत के बाद ईरानी महिलाओं और लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन में अपनी जानें गवाई। उत्तराखंड की रहने वाली 19 साल की अंकिता भंडारी ने भी जान गंवाई है। मैं इस सभी महिलाओं और लड़कियों के समर्थन में अपने बालों को कटवा रही हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

महिलाओं का सम्मान करें- उर्वशी

इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘बाल महीलाओं की खूबसूरती होती है लेकिन अपने बालों को यूं सार्वजनिक तरीके से कटवाकर महिलाओं ने ये बता दिया है कि उन्हें समाज की परवाह नहीं है।’ इसके आगे एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महिलाएं अब इस चीज का फैसला किसी को नहीं लेने देंगी कि उन्हें कैसे रहना है, क्या पहनना है और क्या करना है। जब महिलाएं किसी एक महिला के साथ आती है तो इसमें फेमिनिज्म में एक नया जोश दिखता है। आपको बता दें, पुलिस हिरासत में जब महसा अमिनी की मौत के बाद हिजाब विवाद बढ़ा तो पुलिस ने सफाई दी कि महसा की मौत तबीयत बिगड़ने की वजह से हुई है। हालांकि लोगों का कहना है कि महसा की मौत तबीयत बिगड़ने से नहीं बल्कि हिरासत में पुलिस के पिटाई और टॉरचर की वजह से हुई।