newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला का नया वीडियो वायरल, व्हाइट टाइगर संग खेलती आईं नजर

Urvashi Rautela: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के वीडियोड यूं तो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो व्हाइट टाइगर संग खेलती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के वीडियोड यूं तो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो व्हाइट टाइगर संग खेलती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

urvashi rautela

उर्वशी रौतेला ने अपना लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो व्हाइट टाइगर के बच्चे संग खेलती नजर आ रही हैं। ये वीडियो ‘वर्साचे बेबी’ की शूटिंग के दौरान का है। सेट व्हाइट टाइगर के बच्चा आया था, जिसे एक्ट्रेस पेंपर करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में व्हाइट टाइगर का बच्चा कुर्सी पर बैठा दिख रहा है, जिसे उर्वशी अपने हाथों से प्यार करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि वो उर्वशी एक एनिमल लवर हैं। लोगों को उनका ये साइड काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला का हाल ही में इंटरनेशनल गाना ‘वसार्चे बेबी’ (VERSACE BABY) रिलीज हुआ है। इस गाने में वो इजिप्टसिआन सुपरस्टार मोहम्मद रमदान संग इश्क फरमाती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को लेकर वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।