newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

JNU मुद्दे पर बोले वरुण धवन, ‘न्यूट्रल नहीं रह सकते’

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हुई हिंसा पर अब बॉलीवुड के अभिनेता वरुण धवन ने भी कहा है कि वह भी इस मुद्दे पर न्यूट्रल नहीं रह सकते हैं।

मुंबई।  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हुई हिंसा पर अब बॉलीवुड के अभिनेता वरुण धवन ने भी कहा है कि वह भी इस मुद्दे पर न्यूट्रल नहीं रह सकते हैं। डीएनए इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी आगामी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का मध्य प्रदेश में प्रचार कर रहे अभिनेता वरुण ने कहा, “मेरे ख्याल से हम इस तरह के मुद्दे पर न्यूट्रल नहीं रह सकते। आपको ऐसे हमलों की निंदा करनी होगी।”

अभिनेता ने आगे कहा, “यह खतरनाक और दुखद है कि चेहरे पर मास्क पहने लोग शिक्षण संस्थानों में प्रवेश करते हैं और यह सब होता है।”

वहीं दीपिका के जेएनयू जाने के बाद ट्विटर पर मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में पूछने पर अभिनेता ने कहा, “इस मुद्दे पर ट्विटर पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, उस पर मैं ध्यान देने नहीं जा रहा हूं।”इसके अलावा वरुण को इस बात पर भरोसा है कि देश का कानून दोषियों को जल्द ढूंढ निकालेगा।