newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी की रस्में आज से शुरू, अलीबाग के लग्जरी मेंशन में लेंगे सात फेरे

साल 2021 में बॉलीवुड की पहली ग्रैंड वेडिंग (Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding) होने जा रही है। ये शादी किसी और की नहीं बल्कि लाखों दिलों की धड़कन वरुण धवन (Varun Dhawan) की है। जो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। साल 2021 में बॉलीवुड की पहली ग्रैंड वेडिंग (Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding) होने जा रही है। ये शादी किसी और की नहीं बल्कि लाखों दिलों की धड़कन वरुण धवन (Varun Dhawan) की है। जो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। साथ ही वेडिंग डेट भी सामने आ गई है।

natasha varun 1
वरुण धवन-नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को होगी। जो अलीबाग में होने जा रही है। अलीबाग के लग्जरी द मेंशन हाउस में दोनों सात फेरे लेंगे। बता दें कि आज से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई है। मीडिया की खबरों की मानें तो दोनों का परिवार शादी की रस्मों के लिए पहले ही निकल चुके हैं। डेविड धवन को कुछ दिन पहले परिवार संग मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर देखा गया था।

natasha varun

अलीबाग के द मेंशन हाउस नाम से एक लग्जरी रिजॉर्ट है जहां कपल की शादी होगी। एक तरफ जहां इनकी शादी की रस्में शुरू हो गई है उधर, दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी के बारे में कोई भी ऑफिशियल अपड़ेट नहीं दी है। लेकिन सामने आ रही खबरों की मानें तो 24 जनरी को इनकी शादी होगी। जो एक प्राइवेट फंक्शन होगा, जिसमें फैमिली और फ्रैंड्स मिलाकर कुल 50 लोग शामिल होंगे।