newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill Birthday: पंजाब की ‘कटरीना’ शहनाज गिल का जन्मदिन आज, इतने करोड़ है एक्ट्रेस की नेट वर्थ

Shehnaaz Gill Birthday: 27 जनवरी, 1993 को एक सिख परिवार में जन्मी शहनाज गिल ने बिग बॉस में खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था। इसके बाद से ही लोगों के बीच उनका ये नाम काफी मशहूर हुआ था। बिग बॉस 13 में आने के बाद शहनाज गिल को पूरे देश से प्यार मिला।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस-सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का आज जन्मदिन है। 27 जनवरी को शहनाज गिल अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस सुबह से ही जन्मदिन को लेकर बधाई दे रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी उनका नाम सुबह से ट्रेंड हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे…

पंजाब की कटरीना

27 जनवरी, 1993 को एक सिख परिवार में जन्मी शहनाज गिल ने बिग बॉस में खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था। इसके बाद से ही लोगों के बीच उनका ये नाम काफी मशहूर हुआ था। बिग बॉस 13 में आने के बाद शहनाज गिल को पूरे देश से प्यार मिला। शहनाज ने ‘शिव दी किताब’, ‘माझे दी जट्टी’, ‘पिंडा दीया कुड़ियां’ और ‘ये बेबी रिमिक्स’ जैसे कई गानों में भी अपना जलवा बिखेरा और लोगों ने भी इन्हें काफी प्यार दिया।

हिट हुई थी सिडनाज की जोड़ी

एक शो के दौरान शहनाज की मुलाकात, सिद्धार्थ से हुई थी। दोनों की ये मुलाकात धीरे-धीरे काफी गहरी होती गई। पूरे देश ने दोनों की जोड़ी को पसंद किया। आज भी सोशल मीडिया पर दोनों के नाम और पोस्ट ट्रेंड करते रहते हैं।

shehnaaz gill

करोड़ों में है शहनाज की नेट वर्थ

शहनाज गिल ने ‘सरपंच’, ‘बर्बरी’, ‘वहम’ समेत कई गानों में अपनी आवाज दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल की नेटवर्थ 29 करोड़ रुपये है। वहीं उनके पास चंडीगढ़ और मुंबई में भी अपने घर हैं। कहा ये भी जाता है कि शहनाज के पास रेंज रोवर एस5, होंडा सिटी, जैगुआर कार भी है। इसके अलावा शहनाज ने मोस्ट डिजाइरेबल वुमन 2019 और 2020 में टाइम्स टॉप 20 में भी अपने लिए जगह बनाई थी।