newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sagar Sarhadi Death: दिग्गज फिल्म मेकर सागर सरहदी का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री को दी कई हिट फिल्में

Sagar Sarhadi Death:बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर सागर सरहदी (Sagar Sarhadi Death) ने रविवार देर रात को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई बड़ी और हिट फिल्में दी हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर सागर सरहदी (Sagar Sarhadi Death) ने रविवार देर रात को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई बड़ी और हिट फिल्में दी हैं। जिनमें ‘कभी कभी’, ‘चांदनी’ और ‘सिलसिला’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

Sagar Sarhadi2

सागर सरहदी का कल रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।  उनकी उम्र 88 साल थी। अपने आखिरी दिनों में उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में आखिरी सांसें ली। सामने आ रही खबरों की मानें तो आज सुबह 11 से 12 बजे के बीच उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि सागर सरहदी पटकथा लेखक, संवाद लेखक और निर्देशक थे। उन्होंने अपने गांव एबटाबाद को छोड़ दिल्ली में कदम रखा। फिर वहां से मुंबई की एक पिछड़ी बस्ती रहे। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर फिल्मों में अपना करियार बनाया। हालांकि उनका ये सफर आसान नहीं था। उन्हें खास पहचान यश चोपड़ा की फिल्म ‘कभी कभी’ से मिली थी। इस फिल्म में रेखा और अमिताभ बच्चन थे।

सागर सरहदी ने फिल्म नूरी , सिलसिला ,चांदनी,रंग,जिंदगी, कर्मयोगी,कहो ना प्यार है,कारोबार और बाजार जैसी हिट फिल्मों की स्क्रीप्ट लिखी थी। ये फिल्में आज भी लोगों को काफी पसंद हैं।