newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Kashmir file: ‘प्रिय अनुपमा, बॉलीवुड की सुर्पणखा…’ विवेक अग्निहोत्री का विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी पर फूटा गुस्सा, रावण की बहन से की तुलना

The Kashmir file:विवेक की इस आगामी फिल्म के बारे में एक धड़े का मानना है कि ये फिल्म प्रौपेगेंडा फैलाने के लिए बनाई गई है। हालांकि, विवेक लगातार इसे मानने से इंकार करते रहे हैं। विवेक द्वारा अनुपमा पर आरोप के समर्थन में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी सामने आई हैं।

नई दिल्ली। ‘द ताशकंद फाइल’ के निर्देशक और बेहतरीन फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा को उनकी आगामी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल’ के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए उन्हें कटु बात कही है। विवेक की इस आगामी फिल्म के बारे में एक धड़े का मानना है कि ये फिल्म प्रौपेगेंडा फैलाने के लिए बनाई गई है। हालांकि, विवेक लगातार इसे मानने से इंकार करते रहे हैं। विवेक द्वारा अनुपमा पर आरोप के समर्थन में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी सामने आई हैं। देखा जाए तो, विवेक की इस आगामी फिल्म के लिए विवाद लगातार गहराता ही जा रहा है। बहरहाल आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है..

‘प्रिय अनुपमा, बॉलीवुड की सुर्पणखा…’ – विवेक अग्निहोत्री

गौरतलब है कि विवेक ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा को निशाने पर लेते हुए उनकी फिल्म से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विवेक ने ट्विट किया कि- “प्रिय अनुपमा चोपड़ा , बॉलीवुड की सूर्पणखा। अगर आप में दम है तो ‘द कश्मीरी फाइल्स’ को सामने आकर खराब करें। कृप्या पर्दे के पीछे में रह कर इसके खिलाफ गंदी चालें चलना बंद करें। आपकी एकमात्र योग्यता यह है कि आपकी शादी एक ऐसे निर्माता से हुई है, जिसने केपी होने के बावजूद केपी की पीठ में छुरा घोंपा है।”

जल्द ही इनकी गंदी हरकतों का मैं पर्दाफाश करूंगा- अग्निहोत्री

एक यूजर द्वारा यह पूछने पर की अनुपमा ने क्या किया है, विवेक ने ट्वीट किया कि आप सभी को जल्द ही पता चलने वाला है। जल्द ही मैं  इनकी गंदी हरकतों का पर्दाफाश करूंगा और उनके दो पैसे के मोहरे राहुल देसाई का भी। वह एक भिखारी है जो केवल मुफ्त बर्गर और फ्राइज़ खाने के लिए फिल्मों की समीक्षा करता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बॉलीवुड उत्पीड़कों के खिलाफ इस जंग में मेरे साथ शामिल हों।

कंगना भी आईं समर्थन में

kangna ranut

विवेक के सपोर्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत खड़ी हुईं हैं। उन्होंने इंस्टा पर लिखा कि वह (अनुपमा) मूवी माफिया की सबसे बड़ी चमची है। जो पक्षपाती हैं, उन्हें बेनकाब करने की जरूरत है, और ये किसी भी अथॉरिटी के लायक नहीं हैं।