newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#InternationalWomensDay: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जरूर देखें ये बॉलीवुड फिल्में, वुमन सेंट्रिक मूवीज को दर्शकों ने भी किया पसंद

#InternationalWomensDay: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) के मौके पर अगर आज फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आप ऐसी वुमन सेंट्रिक मूवीज  (Woman Centric Bollwyood Movies) देखें, जो आपको न सिर्फ इंस्पायर करेंगी बल्कि आपको हर सिचुएशन संभालने की हिम्मत देगी।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) के मौके पर अगर आज फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आप ऐसी वुमन सेंट्रिक मूवीज  (Woman Centric Bollwyood Movies) देखें, जो आपको न सिर्फ इंस्पायर करेंगी बल्कि आपको हर सिचुएशन संभालने की हिम्मत देगी। ये तो आपको पता ही होगा कि सालों से फिल्म इंडस्ट्री में पुरुषों का राज रहा है। लेकिन अब समय बदल रहा है और सिनेमा में भी ऐसी फिल्में बनी हैं जो वुमन सेंट्रिक हैं। इतना ही नहीं ये फिल्में न सिर्फ हिट रही बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया। दर्शकों की भी पसंद बदल रही है और ये फिल्में काफी पसंद की जा रही है।

kangna-queen

ऐसे में हम आज आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारें में बताने जा रहा हैं, जिसने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी बल्कि ये फिल्में हिट भी रही। इतनी ही नहीं इन फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस भी ऐसी फिल्में करने से हिट हो गईं, जिनमें सबसे बड़ा नाम कंगना रनौत का रहा।

क्वीन

साल 2014 में कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ आई थी। ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इतना ही नहीं, इसी फिल्म से कंगना के करियर को नया मुकाम हासिल हुआ। कंगना वुमन सेंट्रिक मूवीज करने के लिए जानी जाती है। ऐसी ही फिल्म क्वीन थी। इस फिल्म में कंगना रानी नाम की लड़की किरदार निभाती हैं, जो शादी टूटने के बाद अकेले हनीमून पर चली जाती है और उसकी जिंदगी बदल जाती है।

Gunjan Saxena

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

कारगिल युद्ध के दौरान भारत की ओर से एकमात्र महिला थी जो युद्ध लड़ रही थी। जिसका नाम गुंजन सक्सेना है। साल 2020 में उनपर फिल्म बनी जिसका नाम गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल है। इस फिल्म में गुंजन का किरदार जाह्नवी कपूर ने निभाया था। जिसे काफी पसंद किया गया था।

इंग्लिश विंग्लिश

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। उनकी फिल्मों के भी काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने भी अपने ऐसी करियर में ऐसी फिल्में की जो वुमन सेंट्रिक रही हैं। जिसमें इंग्लिश विंग्लिश और मॉम शामिल है।

deepika chapak

छपाक

साल 2020 में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक असली फिल्म घटना पर आधारित है। एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर ये फिल्म बनी। इस फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

पिंक

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म पिंक साल 2016 में आई थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे रेप विक्टिम समाज से लड़ कर खुद को इंसाफ दिलाती है और कैसे खुद को सेफ रख सकती है।