newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajkummar Patralekha wedding: शादी से पहले सामने आ गया ‘पत्रराज’ की शादी का कार्ड, यहां देखें Wedding Invitation

Rajkummar Patralekha wedding: राजकुमार और पत्रलेखा के शादी के फंक्शन 13 से 15 नवंबर तक चलेगा। अब उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी शादी की डेट और जगह का भी खुलासा हो गया है। इस कार्ड से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पत्रराज की शादी काफी ग्रैंड होने वाली हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग और फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इन दिनों वो अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो आज अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ स्थित द ऑबेरॉय स्पा रिजॉर्ट में होगी। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस बीच उनका वेडिंग कार्ड सामने आ गया है।

rajkumar wedding

सामने आया पत्रराज की वेडिंग कार्ड

राजकुमार और पत्रलेखा के शादी के फंक्शन 13 से 15 नवंबर तक चलेगा। अब उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी शादी की डेट और जगह का भी खुलासा हो गया है। इस कार्ड से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पत्रराज की शादी काफी ग्रैंड होने वाली हैं।

ट्विटर पर एक फैनपेज पर पत्रराज का वेडिंग कार्ड शेयर किया गया है। ये कार्ड काफी खूबसूरत लग रहा है। कार्ड का कलर नीला है, जिसे दुल्हन की तरफ से भेजा गया है। इस कार्ड को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें शादी की बधाई भी दे रहे हैं।

रविवार को इनकी प्री-वेडिंग सेरमनी हुई। राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर अपनी लव लेडी पत्रलेखा को प्रपोज किया। जिसके बाद पत्रलेखा ने भी हामी भरते हुए एक्टर के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिंग सेरेमनी के बैकग्रांउड में एड शीरन का सॉफ्ट रोमांट‍िक गाना ‘परफेक्ट’ बज रहा था। इस गाने पर राजकुमार और पत्रलेखा ने कपल डांस भी किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)