newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रेव पार्टी…अपने आप में है एक अलग दुनिया, वहां एंट्री लेते ही खुद को भूल जाते हैं लोग, ऐसा होता है अंदर का नजारा

what is a rave party :रेव पार्टी दूसरी पार्टियों से कई मायनों में अलग होती है। इसमें शामिल होने वाले लोग काफी हाईप्रोफाइल होते हैं। इस पार्टी में शामिल होने के लिए लाखों रूपए एंट्री फीस है। पुलिस समेत अन्य जांच एजेंसियां इस पार्टियों पर गिद्ध की तरह अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं, इसलिए इसे काफी रहस्यमय तरीके से आयोजित किया जाता है

नई दिल्ली। शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद रेव पार्टी का जिक्र लगातार किया जा रहा है। जैसा कि हम सबको पता है कि आर्यन खान को रेव पार्टी में ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ आठ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। वहीं, इस बीच रेव पार्टी का जिक्र किया जा रहा है, लेकिन क्या आपके जेहन में कभी ये सवाल नहीं उठा कि रेव पार्टी क्या होती है? क्या ये दूसरी आम पार्टियों से जुदा होती है? आखिर इसमें शामिल होने वाले लोग ऐसा क्या करते हैं कि ये दूसरी पार्टियों से अलग मानी जाती है? आइए, आगे हम आपको इन्हीं सब सवालों के जवाब अपनी इस रिपोर्ट में देने जा रहे हैं।

क्या होती है रेव पार्टी

रेव पार्टी दूसरी पार्टियों से कई मायनों में अलग होती है। इसमें शामिल होने वाले लोग काफी हाईप्रोफाइल होते हैं। इस पार्टी में शामिल होने के लिए लाखों रूपए एंट्री फीस है। पुलिस समेत अन्य जांच एजेंसियां इस पार्टियों पर गिद्ध की तरह अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं, इसलिए इसे काफी रहस्यमय तरीके से आयोजित किया जाता है, ताकि किसी को कानों-कानों खबर न लगे। आमतौर पर रेव पार्टी समुंद्र के बीच किसी क्रूज में ही आयोजित की जाती है। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। कई घंटों तक यह पार्टी चलती रहती है।

rave party

कई बार तो यह दो से तीन दिन भी चलती रहती है, लेकिन इस पार्टी में ऐसा बहुत कुछ होता है ,जो इसे अन्य पार्टियों से अलग बनाती है। रेव पार्टी में शामिल होने वाला व्यक्ति प्रतिबंधों से मुक्त होकर ड्रग्स का इस्तेमाल कर सकता है। ड्रग्स का इस्तेमाल करने के बाद लोग राहत महसूस करने के लिए घंटों तक नाचते गाते रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस पार्टी में किस तरह के गाने  बजाए जाते हैं। आपको बता दें कि रेव पार्टियों में किसी फिल्म या कोई आम गीत नहीं, बल्कि काफी अलग गीत बजाए जाते हैं, जो कि व्यक्ति को ड्रग्स सेवन करने के बाद उसे रिलेक्श फील करने में मदद करे। रेव पार्टी में बाजए जाने वाले गानों में लीरिक्स, बस धीमे से आवाज में म्यूजिक ही बजाए जाते हैं। कई बार लोग पार्टी में इस कदर खो जाते हैं कि उन्हें कुछ सुध ही नहीं होता है कि वे किस हाल में है।

जा सकती है जान भी

शायद आपको पता नहीं होगा कि रेव पार्टी में कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लोग अत्याधिक मात्रा में ड्र्ग्स का सेवन करने के साथ कई सारी नई व अनोखी बातों का भी प्रयोग करते हैं।

rave party 2

जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ जाती है, इसलिए कई मौकों पर रेव पार्टी में लोगों के मौत की खबर भी सामने आती रहती है।

सिर्फ बॉलीवुड ही शामिल नहीं होता है!

आप रेव पार्टी के संदर्भ में महज इतना ही कह सकते हैं कि इस तरह की पार्टियों में सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स ही शामिल होते हैं, बल्कि यह कहना अधिक मुनासिब रहेगा कि इस तरह की पार्टियों में हाईप्रोफाइल लोग शामिल होते हैं। इस तरह की पार्टियां समुद्र के बीच सीक्रेट तरीके से ही आयोजित की जाती है।

आर्यन खान की वजह से चर्चा में है रेव पार्टी  

रेव पार्टी के बारे में शायद पहले ही कोई जानता होगा, लेकिन जब से किंग खान के बेटे आर्यन खान की इस मामले में गिरफ्तारी हुई है, तब से इस रेव पार्टी का जिक्र काफी किया जा रहा है। इसकी एक वजह यह भी है कि रेव पार्टी का उपयोग तो ज्यादातर अमीर लोगों के द्वारा ही किया जाता है, ऐसे आम लोगों के बीच इस संदर्भ में अनिभिज्ञता स्वभाविक है।

rave party 4

वहीं, अगर आर्यन की बात करें, तो आर्यन की जमानत दो मर्तबा खारिज की जा चुकी है। अब ऐसे में ये पूरा मामला क्या रुख अख्तियार करता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा।