newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anushka-Virat: पैपराजी ने अनुष्का को कहा ‘सर’ तो विराट ने दिया ऐसा रिएक्शन, सुनकर हंसी से लोटपोट हुए लोग

Anushka-Virat: अनुष्का और विराट कोहली ने बीती रात आरसीबी टीम के लिए पार्टी होस्ट की थी जिसमें टीम के लोग पहुंचे थे। उनके साथ अनुष्का शर्मा भी यहां पहुंची जहां पैपराजी ने उन्हें फोटो के लिए आग्रह किया और कपल ने तस्वीरों के लिए पोज भी दिया। अब इसी बीच एक फोटोग्राफर ने गलती से अनुष्का को सर कह दिया।

नई दिल्ली। विराट-कोहली और अनुष्का शर्मा कपल गोल देने का एक मौका नहीं छोड़ते है। दोनों को साथ देख फैंस भी काफी एक्साइटेड हो जाते है। जब भी कपल साथ में दिखते है फैंस और पैपराजी इन्हें घेर के फोटो के लिए आग्रह करते है। अभी हाल ही में कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर हर कोई हंस रहा है। दरअसल, कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीती रात आरसीबी के लिए पार्टी होस्ट की थी। जहां आरसीबी की सारी टीम पहुंची थी। उसी वक्त कपल भी यहां पहुंचे जहां उन्हें देखकर हर कोई इनसे फोटो के लिए आग्रह करने लगा और कपल ने उन्हें फोटो क्लिक करने का मौका भी दिया। लेकिन इसी बीच एक फोटोग्राफर ने कुछ ऐसा कहा कि सभी लोग हंसने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने कहा सर

दरअसल, अनुष्का और विराट कोहली ने बीती रात आरसीबी टीम के लिए पार्टी होस्ट की थी जिसमें टीम के लोग पहुंचे थे। उनके साथ अनुष्का शर्मा भी यहां पहुंची जहां पैपराजी ने उन्हें फोटो के लिए आग्रह किया और कपल ने तस्वीरों के लिए पोज भी दिया। अब इसी बीच एक फोटोग्राफर ने गलती से अनुष्का को सर कह दिया। ये सुनते ही विराट हंसने लगे और उन्होंने कहा कि अनुष्का को तो सर बोल दिया अब मुझे भी मैम बोल दे। विराट के इस अंदाज को सबने खूब पसंद किया। वहीं कपल के आउटफिट की बात करें तो इस दौरान विराट और अनुष्का दोनों कैजुअल लुक में दिखाई दिए। अनुष्का जहां व्हाइट चेकदार शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखी वहीं विराट भी कूल शर्ट और ब्लैक जिंस में दिखाई दिए।

विराट के रिएक्शन पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वहीं विराट-अनुष्का के इस वीडियो पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। एक यूजर ने लिखा विराट सेंस ऑफ ह्यूमर। वहीं एक यूजर ने लिखा बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ी वे एक-दूसरे के लिए इतने परफेक्ट दिखते हैं, उनके लिए बहुत खुश हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा अनुष्का की बॉडी लैंग्वेज महिला से ज्यादा पुरुष जैसी है।