newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Year Ender: साल 2022 में Kantara और KGF 2 जैसी अन्य कन्नड़ा फिल्मों ने मचाई धूम, इन फिल्म को ओटीटी के इस प्लेटफार्म पर देखें

Year Ender 2022: अगर आपने इन फिल्मों को अब तक नहीं देखा है तो यहां हम आपको साल 2022 की इन बेहतरीन कन्नड़ा फिल्मों की ओटीटी रिलीज़ डेट और प्लेटफार्म के बारे में बताएंगे, जहां आप इन्हें देख सकते हैं।

नई दिल्ली। कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री ने साल 2022 में अपना खूब नाम कमाया है। केजीएफ 2 और कांतारा जैसी फिल्म साल 2022 में पूरे साल छाई रहीं। जहां केजीएफ 2 जैसी फिल्म ने साल के शुरुआत में अपना नाम बनाया वहीं कांतारा जैसी फिल्म ने साल के अंत में अपना नाम बनाया। जहां बॉलीवुड फिल्में इस साल बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटती चली गईं वहीं साऊथ की फिल्में लगातार अपना नाम बनाती चली गईं। एक के बाद एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नाम कमाया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई। यहां हम आपको साल 2022 की उन कन्नड़ा फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो इस साल चर्चा में बनी रही। इसके अलावा अगर आपने इन फिल्मों को अब तक नहीं देखा है तो यहां हम आपको साल 2022 की इन बेहतरीन कन्नड़ा फिल्मों की ओटीटी रिलीज़ डेट और प्लेटफार्म के बारे में बताएंगे, जहां आप इन्हें देख सकते हैं।

KGF Chapter 2

2018 में केजीएफ या कह लें केजीएफ 1 ने दर्शकों के दिल में जो उत्साह जगाया वो साल 2022 में भी खत्म नहीं हुआ। सुपरस्टार यश का क्रेज़ बरकरार रहा और केजीएफ 2 साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल रही। केजीएफ 2 के डायरेक्टर प्रशांत नील की खूब प्रशंसा भी हुई और फिल्म ने करीब 1200 करोड़ रूपये भी ऊपर का कारोबार कर लिया। कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री में रिलीज़ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल खूब कमाई करके कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री में रिकॉर्ड बनाया। अभी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर देखा जा सकता है।

777 Charlie

साल 2022 में ही एक और कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म ने जलवा बिखेरा जिसका नाम है 777 चार्ली। ये एक ऐसी इमोशनल फिल्म थी जिससे सभी ने जुड़ाव महसूस किया। फिल्म में एक कुत्ते और आदमी के बीच के प्रेम और रिश्ते को दिखाया है। कन्नड़ा इंडस्ट्री के स्टार रक्षित शेट्टी ने इसमें अभिनय किया और मात्र 20 करोड़ रूपये के बजट में बनी फिल्म ने करीब 105 करोड़ रूपये का कारोबार किया। फिल्म को क्रिटिक की तरफ से बेहतरीन रिव्यू भी मिले। इसे आप वूट और अमेज़न प्राइम के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

Vikrant Rona

कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री का कद ऊंचा, सिर्फ 777 चार्ली और केजीएफ 2 जैसी फिल्म ने ही नहीं बल्कि विक्रांत रोणा जैसी फिल्म ने भी किया। किच्चा सुदीप की कन्नड़ा फिल्म विक्रांत रोणा ने भी बॉक्स ऑफिस पर करीब 150 से 200 करोड़ रूपये का बिजनेस किया। हालांकि इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रूपये के आसपास था। कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री में रिलीज़ ये इस साल की तीसरी फिल्म बनी जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार किया। अगर आप इस फिल्म को अब तक नहीं देख पाएं हैं तो इसे आप ज़ी5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।

Dollu

पुरानी परम्पराओं को जीवित रखने के लिए डोल्लू फिर से टीम को संगठित करने की कोशिश करता है। कहानी दिखाने की कोशिश करती है कि क्या शहरीकरण, गांव की परम्परा और उनकी स्वदेशी कलाओं को प्रभावित करता है। इस फिल्म को खूब प्रोत्साहन मिला। फिल्म क्रिटिक और दर्शकों की तरफ से खूब सराही गई जिसे आप अमेज़न प्राइम के ओटीटी पर देख सकते हैं।

Guru Shishyaru

यह 2022 में रिलीज़ हुई कन्नड़ा भाषा में बनी स्पोर्ट ड्रामा फिल्म थी। जिसे आप ज़ी 5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। इस फिल्म को भी क्रिटिक की तरफ से खूब सराहना मिली थी और 2022 की सफल कन्नड़ा फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म को भी शामिल किया जाता है।

Kantara

इस साल के अंत में कन्नड़ा फिल्म इंडस्ट्री की जो फिल्म चर्चा में बनी रही उसका नाम है कांतारा। इस फिल्म ने करीब 400 करोड़ रूपये से ऊपर का बिजनेस किया। इस फिल्म को पहले कन्नड़ा भाषा में रिलीज़ किया गया और बढ़ते क्रेज़ के बाद फिल्म को हिंदी भाषा में भी रिलीज़ किया गया। हिंदी और अन्य भाषा में फिल्म को बेहद अच्छा रेस्पोंस मिला और फिल्म कई हफ़्तों तक सिनेमाघरों पर चलती रही। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।