newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karan Mehra Arrested: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा पर पत्नी निशा ने लगाए मारपीट के आरोप, गिरफ्तार हुए एक्टर को मिली बेल

Karan Mehra Arrested: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि करण और निशा की शादीशुदा जिंदगी कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। विवाद बढ़ने के बाद निशा रावल ने करण के खिलाफ गोरेगांव में ये शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि बाद में पुलिस ने करण को जमानत पर रिहा कर दिया है।

karan mehra nisha rawal2

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि निशा रावल ने करण के खिलाफ सोमवार 31 मई की रात गोरेगांव इलाके में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। निशा ने करण पर मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया और तुरंत करण मेहरा को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने जमानत पर करण मेहरा को रिहा कर दिया है।

आपको बता दें कि करण मेहरा और निशा रावल कई टीवी शो में काम कर चुके हैं। दोनों की फैन फोलोविंग भी काफी अच्छी है। इस कपल की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। इस कपल का एक बेटा भी है। करण और निशा ने साल 2012 में शादी की थी और उनका एक 4 साल का बेटा कवीश है।

कुछ समय पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि दोनों के बीच विवाद बढ़ रहा है। हालांकि कुछ दिनों पहले निशा रावल ने करण के साथ विवाद की ऐसी किसी भी खबर से इनकार किया था।

करण मेहरा ने टीवी के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभाया था। जिससे वो घर घर में फेमस हो गए थे। उनके साथ इस शो में हिना खान लीड रोल में थीं। वहीं, निशा रावल की बात करें तो वो इन दिनों टीवी शो ‘शादी मुबारक’ में नजर आ रही हैं।