newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT 2: BB OTT के घर में पहली बार छलका अभिषेक का दर्द, डिनर डेट पर निकाली सबने भड़ास

Bigg Boss OTT 2: अभिषेक और मनीषा एक साथ बैठकर गपशप करते नजर आ रहे हैं जो काफी फनी भी था। लेकिन इसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि अभिषेक मल्हान काफी इमोशनल हो गए।

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का एपिसोड आज मनीषा रानी और फुकरा इंसान यानि कि अभिषेक मल्हान की जुगलबंदी से शुरू होता है। दोनों किचन में बैठकर ये डिस्कस कर रहे होते हैं कि घर में कौन कैसा है। घर के बाकि सदस्यों के बारे में दोनों अपने-अपने व्यूज बताते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक और मनीषा दोनों को ही फैंस काफी पसंद करते हैं। फैंस को तो इनदोनों में विनर बनने की क्वालिटी भी नजर आती है। अभिषेक और मनीषा एक साथ बैठकर गपशप करते नजर आ रहे हैं जो काफी फनी भी था। लेकिन इसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि अभिषेक मल्हान काफी इमोशनल हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस ओटीटी में पहली बार फैंस अभिषेक को रोते हुए देखेंगे। दरअसल अभिषेक को अपने घर की याद आ रही है। अपने मां-बाप को याद कर अभिषेक भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं। घरवाले अभिषेक को इस दौरान शांत कराने की कोशिश करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

डिनर डेट पर घरवालों की निकली भड़ास

बिग बॉस ओटीटी के घर में डिनर डेट का आयोजन किया जाता है। सभी घरवालों की आपस में जोड़ियां बना दी गई हैं। सभी डिनर डेट पर जाते हैं। अभिषेक और पूजा भट्ट की एक साथ जोड़ी बनाई गई है। दोनों एक साथ जाते हैं, जहां पूजा कहती हैं कि उन्हें अपने पिता महेश भट्ट की याद आ रही है। वहीं अभिषेक दूसरे घरवालों पर अपनी राय देते नजर आते हैं। मनीषा और बेबीका की बात करते-करते दोनों बाकि घरवालों के बारे में भी खूब बातें करते हैं। ये काफी मजेदार टास्क था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बेघर हुए सायरस ब्रोचा

सायरस ब्रोचा को अचानक बिग बॉस अपने कन्फेशन रूम में बुला लेते है और उनसे कहते हैं कि वो घर से बाहर चले जाएं। क्योंकि उनका बिग बॉस ओटीटी का सफर यहीं खत्म होता है। बिग बॉस ने सायरस से कहा कि उनके घर में कोई मेडिकल इमरजेंसी हो गई, इसीलिए उन्हें ये शो अभी छोड़ना होगा। आपको बता दें कि परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के कारण ह्यूमैनिटेरियन ग्राउंड पर सायरस घर से बाहर किये गए हैं ना कि क़म वोट्स के आधार पर।