newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 August 2023: कोर्ट में अभिमन्यु की बेगुनाही का सबूत देगी अक्षरा तो घर छोड़कर भागेगा अभीर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 August 2023: दूसरी तरफ मंजरी को अभिमन्यु पर गुस्सा आता है कि दुनिया में केस लड़ने के लिए उसे सिर्फ अक्षरा ही मिली।वो ये केस लेकर तुझे धोखा देकर निकल जाएगी। लेकिन अभिमन्यु कहता है कि वो सबकुछ भूलकर मेरे लिए लड़ रही है..मुझे उसपर भरोसा है। अब अक्षरा को लेकर गोयनका हाउस में बवाल हो जाता है

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शोज में से एक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में फ़िलहाल अभिनव के कैरेक्टर को खत्म कर दिया है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा को वीडियो में कुछ दिखता है,जिसके बाद वो अभिमन्यु के लिए केस लड़ने के लिए तैयार होती है। अक्षरा को वकील के तौर पर देखकर सब हैरान हो जाते हैं। मंजरी को इसमें भी अक्षरा की कोई चाल लगती है।

अक्षरा

बेगुनाह साबित होगा अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभिमन्यु से सवाल करती है कि अगर अभिनव जिंदा होते तो, वो अभीर को किसको सौंपते। अभिमन्यु कहता है कि मेरे बेटे की खुशी उनके माता-पिता के साथ है, इसलिए मैं 100 बार भी उसे उसके माता-पिता को ही सौंपता। अक्षरा जज से कहती है कि अभिमन्यु खुद 1 दिन पहने कानूनी तौर पर अभीर को अभिनव को सौंपना चाहता था और उनके पास उन्हें मारने का कोई मोटिव नहीं है। जज कोर्ट की अगली तारीख देकर निकल जाते हैं लेकिन कायरव अभिमन्यु पर भड़क जाता है कि वो खुद बचने के लिए अक्षरा का इस्तेमाल कर रहा है लेकिन अक्षरा कहती है कि ये उसका फैसला है। कायरव कहता है कि ये इंसान खूनी है..और तू इसे बचा रही है लेकिन अक्षरा फिलहाल कुछ भी सुनने के मूड में नहीं है।


मुस्कान लगाएगी अक्षरा पर तोहमत

दूसरी तरफ मंजरी को अभिमन्यु पर गुस्सा आता है कि दुनिया में केस लड़ने के लिए उसे सिर्फ अक्षरा ही मिली।वो ये केस लेकर तुझे धोखा देकर निकल जाएगी। लेकिन अभिमन्यु कहता है कि वो सबकुछ भूलकर मेरे लिए लड़ रही है..मुझे उसपर भरोसा है। अब अक्षरा को लेकर गोयनका हाउस में बवाल हो जाता है और सभी लोग उससे बेगुनाही का सबूत मांगते हैं…अक्षरा सबूत तो नहीं देती लेकिन घरवालों को समझाने की कोशिश करती है कि अभिमन्यु बेगुनाह है। इसी बीच मुस्कान अक्षरा पर इल्जाम लगाती है कि मंजरी तो पहले से ही आपको और अभिमन्यु को साथ देखना चाहती थी और अब अभिनव के जाते ही..शायद आप भी यहीं चाहती है..इसलिए अभिमन्यु को बचाने के लिए लड़ रही हैं। ऐसी बात मुस्कान के मुंह से सुनकर मनीष भड़क जाता है और मुस्कान को सुनाता है। मुस्कान के अलावा अब अभीर भी अक्षरा से नाराज हो जाता है। आने वाले एपिसोड में अभीर लापता होने वाला है।