newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 August 2023: शो में आएगा 1 महीने का लीप, अक्षरा-अभिमन्यु मिलकर कर रहे अभीर की परवरिश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 August 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और पूरा परिवार अपने गांव आ चुका है, जिससे अभीर की पढ़ाई पर पूरा फोकस किया जा सके। सभी लोग मिलकर घर की सफाई करते हैं। अक्षरा सबको शुक्रिया करती है गांव आने के लिए। कायरव और मुस्कान भी एक दूसरे से माफी मांगते हैं।

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सुरेखा इल्जाम लगाती है कि ये घर में सब कुछ अभिमन्यु के आने से हो रहा है। उसे यहां से चले जाना चाहिए। अभिमन्यु कहता है कि वो अब वापस चला जाएगा। अब मुस्कान को अक्षरा समझाती है कि उसके जाने से घर टूट जाएगा। वो कहती है कि मैं अपने प्यार अभिनव को खो चुकी हूं लेकिन तुम्हारे पास सबकुछ है।

अक्षरा की फैमिली

अभीर को हंसाने में लगा है पूरा परिवार

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और पूरा परिवार अपने गांव आ चुका है, जिससे अभीर की पढ़ाई पर पूरा फोकस किया जा सके। सभी लोग मिलकर घर की सफाई करते हैं। अक्षरा सबको शुक्रिया करती है गांव आने के लिए। कायरव और मुस्कान भी एक दूसरे से माफी मांगते हैं। मुस्कान कायरव से कहती है कि मैंने अपने भाई को खोया है और मेरे लिए घर में आ रहे बदलाव को एक्सेप्ट कर मुश्किल हो रहा है लेकिन मैं कोशिश करूंगी। कायरव भी मुस्कान को पूरा समय देता है। जिसके बाद सभी लोग एक दूसरे से करते हैं प्यार हम… गाने पर डांस करते हैं और एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। अभीर भी सबके साथ खूब एंजॉय करता है।


शो में आएगा 1 महीने का लीप

जिसके बाद अक्षरा को नजर आता है कि अभीर अभिमन्यु के करीब जा रहा है। एक तरफ अक्षरा खुश है कि अभीर अभिमन्यु के साथ मन लगा रहा है लेकिन दुख भी है क्योंकि अभिनव ही अभीर के असली पिता हैं। जिसके बाद अक्षरा और अभिमन्यु रात को किचन में अभीर की बीमारी के बारे में डिस्कस करते हैं। शो में अब 1 महीने का लीप आता है..। अब काफी कुछ बदल गया है। अभीर को अवॉर्ड मिलने वाला है और घर में सब खुश हैं। अभिमन्यु और अक्षरा मिलकर अभीर की परवरिश कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा और अक्षरा मुस्कान के लिए गुंडों से भिड़ने वाली है