newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 July 2023: दूर होने के बाद भी जुड़े रहेंगे अक्षरा-अभीर के तार, बेटे की याद में आधी रात अभिमन्यु के घर पहुंचेगी अक्षरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 July 2023: अभीर यहां आएगा तो वो कभी खुश नहीं रहेगा। मैंने और अभीर ने तो भगवान से प्रार्थना भी की थी लेकिन वो केस हार गए। रूही की बात सुनकर सभी लोग परेशान हो जाते हैं। अब मंजरी अभिमन्यु पर दवाब बनाती है कि वो जल्द से जल्द अभीर को घर लेकर आए

नई दिल्ली। यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। शो में हर रोज नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। जिसे देखकर शो के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इन दिनों शो में अभिर की कस्टडी का ट्रैक चल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा बार-बार अभीर को देखकर टूट जाती है। वो अभीर को अभिमन्यु का सच बताने की हिम्मत नहीं कर पाती है। जिसके बाद अक्षरा हिम्मत करके बता देती है कि अभिमन्यु ही उसका असली पिता है। जिसके बाद अभीर गुस्सा करता है और कहता है कि वो डॉकमैन के पास नहीं जाएगा और अगर किसी ने जबरदस्ती की तो वो घर छोड़कर चला जाएगा।

AKSHARA-ABHINAV

रूही को पता चलेगा अभीर का सच

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु रूही को तो अक्षरा अभीर को सच बताती है। अभीर कहता है कि ये कैसे हो सकता है, वो तो रूही के पॉपी हैं। अभिनव कहता है कि अक्षरा की शादी पहले अभिमन्यु से हुई थी। अभीर गुस्सा कहता है कि ये पहले क्यों नहीं बताया, डॉकमैन वहां आपसे लड़ने के लिए रह रहे थे। अक्षरा समझाती है कि वहां तेरी दीदा, रूही भी होंगे, लेकिन अभीर जाने से मना कर देता है। वो कहता है कि वहां सब होंगे लेकिन मेरे मम्मी पापा नहीं होंगे। अभीर की बात सुनकर सभी लोग रोने लगते हैं। अभीर कहता है कि जिसको मुझसे मिलना है, वो मुझे कसौली मिलने आ सकते हैं, मैं किसी के घर नहीं जाऊंगा।


अभिमन्यु के घर जाने के लिए राजी होगा अभीर

दूसरी तरफ रूही कहती है कि अभीर यहां आएगा तो वो कभी खुश नहीं रहेगा। मैंने और अभीर ने तो भगवान से प्रार्थना भी की थी लेकिन वो केस हार गए। रूही की बात सुनकर सभी लोग परेशान हो जाते हैं। अब मंजरी अभिमन्यु पर दवाब बनाती है कि वो जल्द से जल्द अभीर को घर लेकर आए। अभिमन्यु कहता है कि अभी अभीर को सच पता लगा होगा, उसने कैसे रिएक्ट किया होगा। मंजरी कहती है कि मुझे उन लोगों पर भरोसा नहीं है। दूसरी तरह अभीर को मनाने के लिए अभिनव और अक्षरा नाटक करते हैं। वो कहते हैं कि अभीर की सर्जरी में सब कुछ खत्म हो गया, पैसे नहीं बचे। आगे कुछ हुआ तो घर बेचना पड़ जाएगा और अभिमन्यु के पास इतना पैसा है कि वो अभीर को अच्छे से रख लेगा। अक्षरा-अभिनव की बातें सुनकर अभीर का दिल टूट जाता है और वो अभिमन्यु के घर जाने के लिए तैयार हो जाता है। आने वाले एपिसोड में अभीर को हिचकी आती है और अभिमन्यु उसे अस्पताल लेकर जाता है।