newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना का कहर : स्वदेश लाये गए इटली में फंसे 218 भारतीय नागरिक

कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में फंसे 211 छात्रों समेत कुल 218 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। इससे पहले रविवार सुबह ईरान में फंसे 230 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। इन सभी यात्रियों को एयर इंडिया के दो विमानों से भारत लाया गया।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना के कहर से कराह रही है। क्या एशिया क्या अफ्रीका क्या यूरोप, हर महाद्वीप पर ये महामारी अपना जोर दिखा रही है। भारत में भी कोरोना के डर से अफरातफरी जैसा माहौल बना हुआ है। भारत सरकार दुनिया में फैले अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए वापस स्वदेश लाने में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में फंसे 211 छात्रों समेत कुल 218 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। इससे पहले रविवार सुबह ईरान में फंसे 230 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। इन सभी यात्रियों को एयर इंडिया के दो विमानों से भारत लाया गया।

CoronaVirus Japan

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया

नागरिकों के भारत लाये जाने पर जानकारी देते हुए विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि जो भी लोग विदेश से वापस भारत लाये जा रहे हैं उन सबको 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। मुरलीधरन ने ट्वीट किया, ‘मिलान से 211 छात्रों समेत 218 भारतीय दिल्ली पहुंचे। सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। भारतीय जहां कहीं भी मुसीबत में हैं, भारत सरकार उन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, ‘इटली सरकार, इटली में भारतीय दल, एयर इंडिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर के सहयोग के लिए उनका शुक्रिया।’

इटली के लोगों के पार्क जाने पर लगाई गई रोक

कोरोनावायरस के बढ़ते स्तर के चलते इटली, तुर्की, न्यूजीलैंड सहित दुनिया के तमाम देश एहतियाती तौर पर पहले से अधिक और सख्त कदम उठा रहे हैं। वहीं, अब इस वायरस का प्रकोप पहले से ही संकटग्रस्त वेनेजुएला तक पहुंच गया है। दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या शनिवार को 150,000 से अधिक हो गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी मिली है।

iran corona virus evacuation

स्विट्जरलैंड में पूरी सेना उतारने की तैयारी

वहीं यूनान में भी संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब तीन हो चुकी है। बता दें कोरोना के कहर से अबतक कोई देश बचा हुआ नहीं है क्योंकि अब पाकिस्तान में भी संक्रमण के दो और मामलों की पुष्टि हुई है जबकि स्विट्जरलैंड में कोरोनावायरस से निपटने के लिए पूरी की पूरी सेना उतारने की तैयारी की जा रही है।

भारत अपने नागरिकों को इस वायरस की चपेट से बचाने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है और भारत सरकार इस बात को बार बार दोहरा रही है।