newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : राजस्थान में 24 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 325 हुए

राजस्थान में मंगलवार को कोरोनोवायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इनकी कुल संख्या 325 तक चली गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

जैसलमेर। राजस्थान में मंगलवार को कोरोनोवायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इनकी कुल संख्या 325 तक चली गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

Coronavirus

सिंह ने कहा कि जोधपुर में नौ नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से छह मरीज सोमवार को पॉजिटिव पाए गए एक मरीज के परिवार के सदस्य हैं। एक मरीज की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोनावायरस पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए एक मरीज का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है। 9वां मामला उड़ीमंदिर क्षेत्र की एक महिला सर्वेक्षक का है।

Coronavirus

जैसलमेर में सात मामले दर्ज किए गए हैं – ये सभी एक कोरोना रोगी के संपर्क में आए और अब इनके परीक्षण भी पॉजिटिव आए हैं। बांसवाड़ा से चार नए मामले सामने आए हैं- ये एक 28 वर्षीय व्यक्ति, एक 42 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय महिला हैं। ये सभी संभवत: कोरोनावायरस से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजन और करीबी संपर्क वाले हैं। कुशालगढ़ क्षेत्र में दो कोरोनोवायरस मामलों की पुष्टि हुई है।

Coronavirus

चूरू में एक नया मामला सामने आया है, कहा जा रहा है यह व्यक्ति भी दिल्ली में तबलीगी जमात की बैठक में शामिल हुआ था। सिंह ने कहा कि जयपुर-रामगंज क्षेत्र में तीन नए मामले सामने आए हैं, जिसमें एक 8 वर्षीय लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं।