नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में 41,806 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए और 581 लोगों की मौत हुई। पिछले 37 दिनों में लगतार एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,32,041 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,11,989 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 39,130 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 3,01,43,850 हो गई है।
भारत में #COVID19 के 41,806 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,87,880 हुई। 581 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,11,989 हो गई है।
39,130 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,01,43,850 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,32,041 है। pic.twitter.com/1Ek7KYKgVy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2021
मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 39,13,40,491 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 34,97,058 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 14 जुलाई तक 43,80,11,958 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 19,43,488 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। 6 जुलाई को, भारत में 553 मौतें दर्ज की गईं, जो 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम है।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes @PIB_India @mygovindia @COVIDNewsByMIB #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/eabFsSEz63
— ICMR (@ICMRDELHI) July 15, 2021