नई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,209 नए मामले (New Cases of Corona) सामने आए है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 90,95,806 हो गई है। सरकार के तमाम दावे और रणनीति फेल होती नजर आ रही है। कोरोना के केस बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह रही है त्योहार।
पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वाले 501 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,33,227 हो गया है। कुल एक्टिव केस 4,40,962 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 43,493 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 85,21,617 है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 45,209 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 90,95,806 हुई। 501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,33,227 हुई।
सक्रिय मामले 4,40,962 हैं। 43,493 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 85,21,617 हुई। pic.twitter.com/pDgBYMw7VW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, कल टेस्ट किए गए 13,17,33,134 सैंपल्स की संख्या को मिलाकर 20 नवंबर तक टेस्ट किए गए कुल सैंपल्स की संख्या 10,75,326 हुई है।
कल (21 नवंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,17,33,134 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,75,326 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/HzttFnILKa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2020