newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Bihar: बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पोती की उम्र की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

हाजीपुर (बिहार)। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पोती की उम्र की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हाजीपुर में एक पांच वर्षीय बालिका गुरुवार की शाम अपने घर के करीब ही खेल रही थी। इसी दौरान आरोप है कि पड़ोस के बुजुर्ग उसे किसी बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Girl Child Rape

पीड़िता जब वापस अपने घर पहुंची तब खून देखकर परिजनों को कुछ शक हुआ, इसके बाद पीड़िता ने पूरी बात बताई। परिजनों ने पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी और आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया।

Gang Rape woman

नगर थाना के प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पॉक्सो के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।