newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: नरोत्तम मिश्रा का ममता बनर्जी और मुख्तार अंसारी पर वार, बताया इस वजह से व्हीलचेयर पर है दोनों

Madhya Pradesh: नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ”दो व्हीलचेयर बहुत मशहूर है, एक पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा में पहुंच गया। एक व्हीलचेयर यहां (पश्चिम बंगाल) भी है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं और मार के डर से व्हीलचेयर पर है। बड़ी विचित्र स्थिति में व्हीलचेयर है, इस समय।”

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों बने रहते हैं। एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आजकल देश में दो व्हीलचेयर बड़ी चर्चा में है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं। तो दूसरे मार के डर से व्हीलचेयर पर है। नरोत्तम मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही। बता दें कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद से वह व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं।

Narottam Mishra

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ”दो व्हीलचेयर बहुत मशहूर है, एक पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा में पहुंच गया। एक व्हीलचेयर यहां (पश्चिम बंगाल) भी है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं और मार के डर से व्हीलचेयर पर है। बड़ी विचित्र स्थिति में व्हीलचेयर है, इस समय।”

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि, बंगाल में TMC के गुंडों के हमलों से भाजपा के कार्यकर्ताओं में संघर्ष का जज़्बा और मजबूत हुआ है। नतीजा यह है कि अब वहां परिवर्तन की लहर गांव-गांव तक पहुंच गई है। बंगाल में 02 मई को बदलाव होकर रहेगा।