newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Digital Rape: 80 वर्ष के बुजुर्ग पर डिजिटल रेप का आरोप, जानें आखिर होता क्या है? ‘डिजिटल रेप’

Digital Rape: शख्स पर आरोप है कि इसने एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले 7 सालों से डिजिलट रेप किया है। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि मैरिस राइडर के यहां रहने वाली 17 साल की लड़की ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

नई दिल्ली। नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग पर 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ डिजिटल रेप करने का आरोप लगा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला नोएडा के सैक्टर 39 में दर्ज किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद अब डिजिटल रेप पर चर्चा तेज हो गई है।

मामला क्या है?

NOIDA RAPE

डिजिटल रेप का आरोपी नोएडा में रहता है, जिसका नाम मैरिस राइडर है। इस शख्स पर आरोप है कि इसने एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले 7 सालों से डिजिलट रेप किया है। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि मैरिस राइडर के यहां रहने वाली 17 साल की लड़की ने थाने में मामला दर्ज कराया है। 17 साल की इस किशोरी ने आरोप लगाया है कि जब वह 10 साल की थी, तब उसको पालने के लिए परिजनों ने मैरिस राइडर के घर भेजा था। लेकिन यहां आने के बाद वह इस लड़की के साथ रेप करने लगा। इसका विरोध करने पर वह मारपीट करता था। इस मामले पर बात करते हुए एसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि इंटरने पर भद्दे वीडियो दिखाकर आरोपी आरोपित किशोरी के निजी अंगो को छूता था।

क्या होता है डिजिटल रेप?

डिजिटल रेप के बारे में जब एसीपी अंकिता शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं है कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है। डिजिट शब्द का मतलब अंक से होता है, साथ ही अगर डिक्शनरी की बात करें तो इसमे डिजिट को शरीर के अंगों के साथ भी जोड़ा गया है। जैसे अंगुली, पैर की अंगुली और अंगूठा के साथ डिजिट के लिए संबोधित किया जाता है।

मूल रुप से मैरिस राइडर से प्रयागराज का रहने वाला है। पहले यह हिंदू था, लेकिन बाद में इसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और यह हिंदू से इसाई बन गया। मैरिस राइडर पिछले 20 साल पहले प्रयागराज से नोएडा शिफ्ट हो गया था।