newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus Update in India: देश में बीते 24 घंटे में आए 14,146 नए मामले, 144 लोगों की मौत

Coronavirus Update in India: देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढाव जारी है। देश में बीते 24 घंटों में वायरस (COVID-19) के 14,146 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,788 लोग ठीक हुए हैं और 144 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार-चढाव जारी है। देश में बीते 24 घंटों में वायरस (COVID-19) के 14,146 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,788 लोग ठीक हुए हैं और 144 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। इसके अलावा कल देश में 15,981 मामले सामने आए थे और 166 लोगों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना के कुल आंकड़ें

कुल मामले: 3,40,67,719
सक्रिय मामले: 1,95,846
कुल डिस्चार्ज: 3,34,19,749
कुल मृत्यु: 4,52,124

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक पूरे देश में कुल वैक्सीनेशन की संख्या 97,65,89,540 है। पिछले 24 घंटे में कोविड वैक्सीन की 41,20,772 डोज़ दी गई।