newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandrayaan-3 Lands Successfully: भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाला बना दुनिया का पहला देश

Chandrayaaan 3 Live: कोई गुरेज नहीं यह कहने में कि चंद्रयान-3 ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सफल लैंडिंग को लेकर कहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है, तो कहीं मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों में इसे इसकी सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाए जाने की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है।

नई दिल्ली। कोई गुरेज नहीं यह कहने में कि चंद्रयान-3 ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सफल लैंडिंग को लेकर कहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है, तो कहीं मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। स्कूल, कॉलेजों में इसे इसकी सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाए जाने की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है। खासकर बच्चों में भी इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। 14 जुलाई, जब चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिंग हुई, तभी से देशवासियों की धरकने तेज हैं। बता दें, चंद्रमा के साउथ पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बनेगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऑल इज वेल। वहीं, चंद्रयान -3 की लैंडिंग और इससे जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए बने रहिए। न्यूज रूम पोस्ट के लाइव ब्लॉग के साथ।

LIVE UPDATE: –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों  की इस खास उपलब्धि पर कहा कि, ‘इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है. इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा, हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां तक ​​पहुंचे हैं।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय  दूतावास पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान -3 के दक्षिमी ध्रुव पर लैंड किए जाने के मौके पर कहा कि भरातीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अब चंद्रमा भारत के लिए दूर नहीं, बल्कि टूर प्लेस है।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किए जाने के बाद चौतरफा खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। कोई मिठाई खिलाकर, तो पटाखा फोड़कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होने के मौके पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज भारत चांद पर है।

चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करके भारत दुनिया का सबसे पहला देश बनकर इतिहास रच चुका है।    चंद्रयान-3 ने आज चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। भारतीय वैज्ञानिकों ने आज साबित कर दिया है कि अगर वो ठान ले,  तो उनके लिए कोई भी नामुमकिन नहीं है।

चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल ऊर्ध्वाधर अवतरण चरण में प्रवेश करता है; मॉड्यूल चंद्रमा की सतह के करीब पहुंच रहा है- इसरो

चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह से 2 किमी से भी कम दूरी पर है- इसरो

इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह से 17.8 किमी की ऊंचाई पर है।

इसरो का कहना है कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम का पावर डिसेंट चरण शुरू हो गया है।

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर काम करना शुरू कर चुका है।

इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में पहुंचे।

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बेंगलुरु के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ भी इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए इसरो कार्यालय में हैं।

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा बेंगलुरु में इसरो के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स के दृश्य।

चंद्रयान-3  मिशन को लेकर अभी इसरो कार्यालय में किस तरह का माहौल बना हुआ है। इसे आप नीचे लगे वीडियो में साफ देख सकते हैं।

चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग देखने के लिए दिल्ली में सीएसआईआर मुख्यालय में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने भी चंद्रयान-3 को लेकर भारत को बधाई। उन्होंने कहा कि, ‘मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं, खासकर जब आप अंतरिक्ष में सहयोग की आवश्यकता के बारे में बोलते हैं, तो कुछ ही घंटों में भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा। हम आपको बधाई देते है। ब्रिक्स परिवार के रूप में यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हम आपके साथ खुश हैं. हम इस महान उपलब्धि की खुशी में आपके साथ हैं। बता दें कि पीएम मोदी अभी ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करने साउथ अफ्रीका पहुंचे हैं। दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी ग्रीस रवाना होंगे। ध्यान दें, पिछले 40 सालों में आज तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने ग्रीस जाने की जहमत नहीं उठाई थी।

चंद्रयान-3 को लेकर कैलाश खैर ने गाया मुधर गीत, आप भी सुनिए।

बस…कुछ ही पलों का इंतजार..!

जैसे-जैसे घड़ी की सूई आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे देशवासियों की दिल की धड़कने तेज होती जा रही हैं, क्योंकि अब कुछ पलों बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करेगा। वैसे तो चंद्रमा पर कई देश जा चुके हैं, लेकिन यह हम सभी के लिए गर्व का पल होगा कि चंद्रमा के इस क्षेत्र पर लैंड करने वाला भारत विश्व का पहला देश होगा।

देशभर में उत्सव का माहौल 

चंद्रयान-3 को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल बना हुआ है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सफल लैंडिंग को लेकर कहीं मंदिरों में पूजा हो रही है, तो कहीं मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली , महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, बिहार सहित सभी राज्यों में चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर देशभऱ में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं, सभी स्कूल और कॉलेज में भी बच्चों को लेकर इसे लेकर खुशी का माहौल है।

वहीं, मध्य प्रदेश में भी चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की गई।

गुजरात में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

चंद्रयान 3 मिशन पर, रॉकेटियर्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीईओ और मुख्य शिक्षक, दिव्यांशु पोद्दार कहते हैं, “अगर हम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरते हैं तो यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। हम सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले दूसरे देश बन जाएंगे…हम चंद्रयान 2 से बहुत कुछ सीखा है…हमने अपने संचार, प्रणोदन और पैरों में बदलाव किए हैं…रूस की विफलता से पता चलता है कि चंद्रमा पर उतरना कितना मुश्किल है…”

इसके अलावा महाराष्ट्र में  एनसीपी कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजा-अर्चना की।

अजमेर दरगाह में भी चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर दुआएं मांगी गई।

तमिलनाडु में भी पुरोहितों ने चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग को लेकर विशेष पूजा अनुष्ठान किए।

चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने कहा कि, ‘मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे। पूरा देश इंतज़ार कर रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है…मैं वैज्ञानिकों को सलाम करता हूं…”

महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजा अनुष्ठान किया।

दिल्ली में भी चंद्रयान-3  की सफल लैंडिंग  को लेकर  मंदिरों में पूजा अर्चना की गई है। दिल्लीवासी को पूरा विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिक आज  चंद्रमा पर अपना तिरंगा लहराएगा।

पश्चिम बंगाल के मंदिरों में भी लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर पूजा अर्चना की।

बाबा रामदेव ने भी चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर पूजा अर्चना की।