newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Love Jihad:   फर्जी पहचान बता यूपी के शख्स ने की महिला से शादी, फिर किया उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Love Jihad:   लखनऊ पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान छिपाने, एक महिला से शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने महिला की बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म भी किया था।

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान छिपाने, एक महिला से शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने महिला की बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म भी किया था। इस घटना का पता तब चला जब गुडंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि कानपुर के रहने वाले इमरान खान नाम के एक शख्स ने फर्जी पहचान बनाई और अपना परिचय संजय चौहान बताया।

Love jihad
तलाकशुदा महिला की पिछली शादी से एक नाबालिग लड़की थी। आरोपी के साथ शादी के कुछ दिनों बाद, महिला ने दावा किया कि इमरान ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

up police
महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब उसने अपना धर्म बदलने से इनकार किया, तो इमरान ने कथित तौर पर उसे परेशान किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी बलात्कार किया।

Love Jihad
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कई फर्जी पहचान पत्र और वोटर आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र, देवेश पांडे ने कहा, “महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने का भी आरोप लगाया। जांच के बाद, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।”