newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shraddha Walkar Murder Case: आफताब ने श्रद्धा की हत्या का गुनाह कबूला!, कल होगा नारको टेस्ट

आफताब ने श्रद्धा वालकर की हत्या इस साल 18 मई को की थी। जिसके बाद उसने श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े कर नए खरीदे फ्रिज में रखे थे। हर रोज फ्रिज से एक-दो टुकड़े लेकर वो महरौली के जंगल जाता और वहां फेंक देता। उसने श्रद्धा का मोबाइल फोन भी समंदर में फेंका था।

नई दिल्ली। सनसनीखेज श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के बारे में बड़ी खबर है। खबर ये है कि पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने श्रद्धा की हत्या की बात कबूली है। इसके अलावा कल यानी 1 दिसंबर को आफताब का नारको टेस्ट भी किया जाएगा। ये टेस्ट अंबेडकर हॉस्पिटल में होगा। आफताब से नारको टेस्ट में भी करीब 50 सवाल पूछे जाएंगे। फिलहाल पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब ने कहा है कि उसे श्रद्धा की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है। उसने ये भी कहा कि वो काफी दिनों से अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या करना चाहता था। दिल्ली में मौका मिलते ही ये काम उसने कर दिया।

aaftab poonawala and shraddha vakar

आफताब ने श्रद्धा वालकर की हत्या इस साल 18 मई को की थी। जिसके बाद उसने श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े कर नए खरीदे फ्रिज में रखे थे। हर रोज फ्रिज से एक-दो टुकड़े लेकर वो महरौली के जंगल जाता और वहां फेंक देता। उसने श्रद्धा का मोबाइल फोन भी समंदर में फेंका था। पुलिस अभी इस फोन को बरामद नहीं कर सकी है। आफताब की निशानदेही पर महरौली जंगल से 15 हड्डियां और जबड़े का टुकड़ा बरामद किया गया है। इसके अलावा लाश काटने में इस्तेमाल हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है।

shraddha valkar murder accused aaftab poonawala

सीसीटीवी में देखा गया था कि आफताब बैग लेकर रात 2 बजे के करीब महरौली जंगल की ओर जा रहा था। ये भी उसके खिलाफ बड़ा सबूत है। बाकी सबूत नारको टेस्ट पर निर्भर है। नारको टेस्ट को कोर्ट में सबूत के तौर पर माना जाता है। नारको टेस्ट में आफताब को ट्रुथ सीरम नाम की दवा इंजेक्शन से दी जाएगी। इससे वो आधी बेहोशी की हालत में पहुंच जाएगा। उसके बाद उससे सवाल किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। श्रद्धा का फोन बरामद करने की कोशिश की जाएगी। इसमें पुलिस को सफलता मिलती है या नहीं, ये देखना बाकी है।